फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   पालिका और पंचायत के बीच फंसा जुगपुरा

पालिका और पंचायत के बीच फंसा जुगपुरा

Sat, 30 Mar 2019 02:14 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 30 Mar 2019 02:14 AM IST
विज्ञापन
पालिका और पंचायत के बीच फंसा जुगपुरा
पालिका और पंचायत के बीच फंसा जुगपुरा
विज्ञापन

ललितपुर। शहर का वार्ड नंबर आठ जुगपुरा नगर पालिका और ग्राम पंचायत के बीच फंसा है। यहां की स्थिति यह है कि प्राथमिक विद्यालयों में बच्चों के लिए बनने वाला मध्याह्न भोजन ग्राम पंचायत बनवा रही है तो वार्ड को ग्रामीण क्षेत्र के रोस्टर के हिसाब से बिजली भी मिल रही है। जबकि, वार्ड में सफाई नगर पालिका द्वारा कराई जा रही है। नगर पालिका का सीमा विस्तार पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के कार्यकाल में किया गया। इससे नया वार्ड बन गया। मोहल्ला जुगपुरा के 2187 मतदाताओं को नगर पालिका परिषद की सीमा में शामिल कर लिया गया और नगर पालिका के चुनाव में क्षेत्र अस्तित्व में आ गया। इस क्षेत्र में नेहरूनगर की कुछ आबादी को जोड़कर व जुगपुरा की 2187 मतदाताओं को मिलाकर 37 सौ मतदाताओं का वार्ड नंबर आठ बना दिया गया। भले ही इस क्षेत्र को नगर पालिका परिषद की सीमा में शामिल किया गया हो, परंतु अभी भी यहां पर ग्राम सभा संचालित है और ग्राम प्रधान वार्ड की देखरेख करते हैं। नगर पालिका के वार्ड नंबर आठ जुगपुरा को अब तक मूलभूत सुविधाएं मुहैया नहीं हो पाईं है। क्षेत्र को नाली निर्माण, सड़क व बिजली से उपेक्षित रखा गया है। मुख्यमार्ग के बगल में नाली का निर्माण नहीं होने से सड़क के किनारे गड्ढों में गंदा पानी भरा रहता है। इसके साथ ही वर्तमान में शहरी क्षेत्र के फीडर से नहीं जोड़ा गया है। अब तक ग्रामीण फीडर से बिजली दी जा रही है। विद्यालयों में मिड-डे मील को ग्राम पंचायत द्वारा संचालित किया जा रहा है। जबकि, सफाई नगर पालिका द्वारा कराई जा रही है। इसके बावजूद लोगों को नगर पालिका से जुड़ने का कोई लाभ नहीं मिल पा रहा है।
अब नहीं बनेगा जुगपुरा में कोई प्रधान
पहले जुगपुरा गांव पटौराकलां ग्राम पंचायत का हिस्सा रहा है। लेकिन, बीते वर्षों में ही इसे ग्राम पटौराकलां से हटाकर जुगपुरा नई ग्राम पंचायत बना दिया गया। इसमें 2187 मतदाता बने। पहली बार ग्राम पंचायत का चुनाव हुआ, लेकिन कुछ ही वर्षों में नगर पालिका के सीमा विस्तार में इसे शामिल कर लिया गया। इसकी आबादी को भी नगर पालिका में शामिल कर लिया गया, जिससे वर्तमान में नगर पालिका व ग्राम पंचायत आपस में उलझे हुए हैं। हालांकि, इस कार्यकाल के बाद जुगपुरा में ग्राम पंचायत का चुनाव नहीं होगा।
विज्ञापन

ग्राम निधि का खाता सीज
नगर पालिका के सीमा विस्तार होते ही ग्राम पंचायत की आबादी नगर पालिका की हद में आ गई, जिसके कारण ग्राम पंचायत में विकास कार्यों को करने के लिए बनी ग्राम निधि को सात माह पहले ग्राम निधि के खाते को विभागीय अधिकारियों द्वारा सीज कर दिया है। वर्तमान में ग्राम प्रधान केवल दोनों विद्यालयों में मिड-डे मील योजना को संचालित कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर पालिका को नहीं मिल पाया गृहकर
नगर पालिका परिषद द्वारा नगर की सीमा में आने वाले गृहस्वामियों से गृहकर लेती है। लेकिन, यहां पर अभी तक नगर पालिका परिषद के कर्मचारियों के द्वारा सर्वे नहीं किया गया है, जिससे गृहकर नहीं मिल पा रहा है।
मुहल्ला में कुछ गलियां बीस फिट की चौड़ाई में बनी है। ग्राम पंचायत को केवल 15 फिट के रास्ते में सड़क व नाली निर्माण कराने का अधिकार है। जिससे गलियों में सड़क नहीं डल पा रही है। सड़क किनारे नाली का निर्माण करने से लोक निर्माण विभाग द्वारा कार्य को रोका जा रहा है।
- गुड्डी देवी, ग्राम प्रधान जुगपुरा
वार्ड की बिजली ग्रामीण फीडर से जुड़ी है, जिससे शहर क्षेत्र के रोस्टर से बिजली नहीं मिल पा रही है। ग्राम पंचायत व नगर पालिका के फेर में विकास कार्य प्रभावित हो रहे हैं।

- उदय प्रताप पटेल, पार्षद
वार्ड नंबर आठ जुगपुरा में पानी की पाइप लाइन डलने के बाद सड़क व नाली का निर्माण कराया जाएगा। सर्वे कराकर गृहकर जमा कराया जाएगा। बिजली को शहर के फीडर से जुड़वाया जाएगा।
- रजनी साहू, अध्यक्ष, नगर पालिका परिषद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed