फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   सदभावना गणेश-City

सदभावना गणेश-City

Mon, 28 Aug 2017 08:24 PM IST
Updated Mon, 28 Aug 2017 08:24 PM IST
विज्ञापन
सदभावना गणेश-City
फोटो
विज्ञापन

----
सद्भावना के प्रतीक है गणेश जी
सब हेड: सीपरी बाजार की कोयला वाली गली में हिन्दू और मुस्लिम मिलकर करते हैं आयोजन
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी।
सीपरी बाजार के कोयले वाली गली में स्थापित होने वाली भगवान गजानन की प्रतिमा को सद्भावना गणेश कहा जाता है। इसका कारण यह है कि आयोजन कमेटी में हिन्दू और मुस्लिम दोनों समुदायों के लोग हैं, जो पूरे उत्साह के साथ गणेश जी की स्थापना और विसर्जन करते हैं।

करीब 22 साल पहले कोयले वाली गली के लोगों ने सबका मालिक एक नाम से कमेटी बनाई थी। इसमें गली के हिंदू व मुस्लिम युवा सदस्य बने। यही लोग हर साल यहां गणेश जी की स्थापना करते हैं। कमेटी के सदस्य इस्लाम भाई अल्लू बताते हैं कि गणेशोत्सव दोनों समुदायों के आपसी प्रेम का प्रतीक है। हम हर साल पूरे उत्साह के साथ आयोजन करते हैं। यही वजह है कि हमारे पंडाल में विराजने वाले सद्भावना गणेश कहलाते हैं। कमेटी के संयोजक मुकेश सेठी बताते हैं कि भगवान के भंडारे का भोजन हलवाई नहीं बनाता है, दोनों समुदाय क ी महिलाएं और पुरुष मिलकर इसे बनाते है। रात में पंडाल की सुरक्षा के लिए सभी की बराबर ड्यूटी लगती है। यहां के निवासी साजिद पूरे सात दिन पंडाल में ही बिताते हैं। गणेश उत्सव समापन के बाद जो भी पैसा बचता है, उसे कमेटी किसी गरीब कन्या की शादी के लिए दे देता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed