फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   बीयू के 12 कोर्सों में इस साल प्रवेश नहीं-Dehat

बीयू के 12 कोर्सों में इस साल प्रवेश नहीं-Dehat

Sun, 18 Jun 2017 08:31 PM IST
Updated Sun, 18 Jun 2017 08:31 PM IST
विज्ञापन
बीयू के 12 कोर्सों में इस साल प्रवेश नहीं-Dehat
बीयू का लोगो लगाएं
विज्ञापन

.............................
बीयू के 12 कोर्सों में इस साल प्रवेश नहीं
- शासन से नहीं कराया था फीस का अनुमोदन
- राजभवन ने आपत्ति लगाकर लौटाई फाइल
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी।
बुंदेलखंड विश्वविद्यालय में इस सत्र से शुरू होने जा रहे नौ बीए ऑनर्स समेत 12 कोर्स में प्रवेश नहीं हो सकेंगे। बीयू ने शासन से इन कोर्सों की फीस का अनुमोदन नहीं कराया था। इस पर राजभवन ने आपत्ति लगाकर वापस फाइल भेज दी है।
राज्य विश्वविद्यालय अधिनियम, 1973 की धारा 52 (सी) के तहत नए कोर्स शुरू करने से पहले शासन से फीस का अनुमोदन कराना जरूरी होता है। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय ने इस साल 60-60 सीटों का बीए ऑनर्स हिंदी, बीए ऑनर्स सोशल वर्क, बीए ऑनर्स स्टैटिक्स, बीए ऑनर्स अंग्रेजी, बीए ऑनर्स एजूकेशन, बीए ऑनर्स होम साइंस, बीए ऑनर्स इकोनॉमिक्स, बीए ऑनर्स फाइन आर्ट्स, बीए ऑनर्स फिजिकल एजूकेशन कोर्स, 15 सीटों का एमए सस्टेनबल रूरल डवलपमेंट, 20 सीटों का पीजी डिप्लोमा इन इनवॉयरमेंट साइंस और 30 सीटों का एमएससी मैथमैटिक्स विद कंप्यूटर साइंस कोर्स शुरू करने का फैसला लिया था। इसके लिए विद्या परिषद, वित्त समिति और कार्य परिषद से अनुमोदन कराया लिया था। मगर बीयू ने कोर्सों की फीस का शासन से अनुमोदन लेना जरूरी नहीं समझा और कोर्स शुरू करने संबंधी फाइल स्वीकृति के लिए राजभवन भेज दी। वहां से अनुमति मिलती, इससे पहले ही कोर्सों के लिए ऑनलाइन आवेदन खोल दिए गए। कई विद्यार्थियों ने फॉर्म भी भर दिए लेकिन राजभवन ने जब आपत्ति लगाकर फाइल लौटाई तो बीयू ने कदम वापस खींचते हुए 12 कोर्सों की सत्र 2017-18 की प्रवेश प्रक्रिया स्थगित कर दी है।
विज्ञापन


शुल्क वापस लें या कराएं स्थानांतरण
12 कोर्सों में आवेदन करने वाले छात्र-छात्राएं या तो शुल्क वापस ले सकते हैं या अन्य कोर्सों में आवेदन पत्र स्थानांतरित करा सकते हैं। इसके लिए विद्यार्थियों को बीयू की admissionc2015@gmail.com पर आवेदन करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीयू ने इस साल प्रवेश के लिए शुरू किए गए 12 कोर्सों की प्रवेश प्रक्रिया स्थगित कर दी है। कोर्सों की फीस विद्या परिषद, वित्त समिति, कार्य परिषद से अनुमोदित थी। अब राजभवन ने इसे शासन से अनुमोदित कराने के निर्देश दिए हैं।
वीएन सिंह, कुलसचिव।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed