फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   81 new positive case in jhansi

कोरोना से एक की मौत, 81 नए मरीज मिले

Sat, 05 Sep 2020 12:51 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 05 Sep 2020 12:51 AM IST
विज्ञापन
81 new positive case in jhansi
81 new positive case in jhansi
झांसी। जिले में कोरोना के 2410 नमूनों की जांच हुई, जिसमें 81 नए मरीज सामने आए हैं। इसके अलावा एक संक्रमित की मौत भी हुई है। वहीं, 61 मरीजों को शुक्रवार को डिस्चार्ज किया गया।
विज्ञापन

ये नए मरीज हंसारी, मसीहागंज, शिवालय नगर राजगढ़, राजापुर रोड, गणेश बाजार, अलीगोल, पिछोर, नादन तालपुरा, सदर बाजार, वीरांगना नगर, सदर बाजार, वीरांगना नगर, विलेज स्कूल के पीछे राजगढ़, जेडीए कॉलोनी, भरतपुरा बबीना, पुलिस लाइन, बाहर सैंयर गेट, शारदा हिल्स कॉलोनी, ईसाईटोला, पुलिस लाइन, तिलयानी बजरिया, हंसारी टपरियन, खिरकपट्टी, लक्ष्मण गंज, नई बस्ती, महाराज सिंह नगर, नरिया बाजार, गुरार बरुआसागर, बाजार बड़ागांव, सिविल लाइन, इतवारी गंज, अंजनी नगर, मद्रासी कॉलोनी, झांसी कैंट, सूद कॉलोनी, पठौरिया, चौधरयाना, पुलिस लाइन, सारंध्रा नगर, महेंद्र पुरी कॉलोनी, ओम शांति नगर आदि इलाकों से सामने आए हैं।
विज्ञापन

इसके अलावा मेन रोड बबीना कैंट निवासी 67 वर्षीय एक संक्रमित महिला की मौत भी हुई है। महिला को बुखार, कफ और सांस लेने में परेशानी होने पर महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज में दाखिल कराया गया था। मृतका पहले से हाइपरटेंशन व डायबिटिज से भी पीड़ित थी। विदित हो कि जिले में अब तक कोरोना के 4709 मामले सामने आ चुके हैं। इनमें से 3486 मरीजों को डिस्चार्ज किया जा चुका है। 61 की शुक्रवार को छुट्टी हुई। जिले का रिकवरी रेट 81.54 प्रतिशत है। वर्तमान में 763 एक्टिव पॉजिटिव केस हैं। इनमें से सिर्फ 104 मरीज ही बगैर या सूक्ष्म लक्षण वाले हैं। जिले में अब तक 106 कोरोना संक्रमितों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोरोना की दस्तक से सीएमओ ऑफिस बंद
झांसी। मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय में कार्यरत एक कंप्यूटर ऑपरेटर और दो सीएचओ एंटीजन टेस्ट में पॉजिटिव पाए गए हैं। इसके चलते मेडिकल प्रोटोकॉल के तहत सीएमओ ऑफिस 24 घंटे के लिए बंद कर दिया गया है। कार्यालय पांच सितंबर को शाम पांच बजे तक पूर्ण रूप से बंद रहेगा। इस दौरान सीएमओ ऑफिस के सभी कार्य जीवनशाह तिराहा स्थित टीबी हॉस्पिटल में संपादित किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed