{"_id":"63a4a3067f14e069d73894d2","slug":"79-carore-rupees-invest-pwd-for-made-road-jhansi-news-jhs2354994188","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: सड़कों को डबल लेन बनाने में पीडब्ल्यूडी खर्च करेगा 79 करोड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: सड़कों को डबल लेन बनाने में पीडब्ल्यूडी खर्च करेगा 79 करोड़
विज्ञापन
झांसी। झांसी में सड़कों के चौड़ीकरण पर पीडब्ल्यूडी 79 करोड़ रुपये खर्च करेगा। इस रकम से कुल 32.25 किलोमीटर सड़क डबल लेन की जाएगी। इससे बरुआसागर, रानीपुर, टहरौली, भस्नेह, गरौठा समेत अन्य इलाकों की ओर जाने वाले राहगीरों को आसानी होगी। यहां ट्रैफिक जाम से भी लोगों को छुटकारा मिल सकेगा।
पीडब्ल्यूडी अभियंताओं के मुताबिक रानीपुर-निवाड़ी मार्ग (18.50 किलोमीटर) अभी महज 3 से 3.50 मीटर ही चौड़ा है। इस मार्ग से रोजाना सैकड़ों चार पहिया वाहन गुजरते हैं लेकिन, सड़क की चौड़ाई कम होने से जगह-जगह जाम की समस्या रहती है। इसको देखते हुए इसकी चौड़ाई बढ़ाकर इसे अब डबल लेन किया जाएगा। इससे सड़क की चौड़ाई बढ़कर 7 मीटर से 7.50 मीटर हो जाएगी। सड़क चौड़ीकरण पर कुल 41 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।
बरुआसागर-टहरौली-भस्नेह-गरौठा मार्ग (13.75 किमी) की चौड़ाई भी महज तीन मीटर है। गरौठा को सीधे जोड़ने की वजह से इस सड़क पर भारी ट्रैफिक रहता है। चार पहिया वाहनों के चलते यहां भी जाम की स्थिति रहती है। अभियंताओं के मुताबिक इसकी चौड़ाई भी बढ़ाकर सात मीटर की जानी है। इससे यह सड़क भी डबल लेन हो जाएगी। इस पर कुल 38 करोड़ रुपये खर्च होंगे।
विज्ञापन
कुल 32.25 किलोमीटर सड़क को डबल लेन किया जाएगा। जल्द इनकी निविदा प्रक्रिया आरंभ की जाएगी। इनके डबल लेन होने से इन इलाके में आवागमन आसान हो सकेगा।
राहुल शर्मा
अधिशासी अभियंता, प्रांतीय खंड