{"_id":"5ee121d58ebc3e42b240038d","slug":"76-customers-are-not-take-ujjawla-cylinder-next-payment-stop-jhansi-news-jhs168769319","type":"story","status":"publish","title_hn":"76 हजार लाभार्थियों ने नहीं लिए उज्ज्वला सिलिंडर, अगली किस्त पर रोक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
76 हजार लाभार्थियों ने नहीं लिए उज्ज्वला सिलिंडर, अगली किस्त पर रोक
विज्ञापन
सिलिंडर
- फोटो : ???????
झांसी। लॉकडाउन के दो महीने के दौरान केंद्र सरकार द्वारा 2.69 लाख लाभार्थियों के खाते में सहायता राशि भेजने के बाद भी जिले में 76 हजार उज्ज्वला लाभार्थियों ने गैस सिलिंडर नहीं भरवाए। इसके चलते लाभार्थियों को अगली किस्त देने पर रोक लगा दी गई है। साथ ही आपूर्ति विभाग ने पेट्रोलियम मंत्रालय को रिपोर्ट भेजी है।
देशभर में कोरोना संक्रमण को लेकर लगाए गए लॉकडाउन के बाद केंद्र सरकार ने उज्ज्वला लाभार्थियों के खाते में गैस सिलिंडर भरवाने के लिए धनराशि भेजी थी। इसके लिए शर्त थी कि लाभार्थी खाते से धनराशि निकालने के बाद गैस सिलिंडर की बुकिंग कराएंगे। जिले में योजना से जुड़े 170796 लाभार्थियों के खाते में अप्रैल माह में सिलिंडर भरवाने के लिए धनराशि ट्रांसफर की गई। जिसमें से महज 105798 लाभार्थियों ने ही गैस सिलिंडर की रिफिल ली। जबकि 64998 लाभार्थियों ने खाते से धनराशि की निकासी ही नहीं की। वहीं, मई में करीब 98429 लाभार्थियों के खाते में धनराशि भेजी गई। जिसमें से 86610 लाभार्थियों ने सिलिंडर भरवाए। जबकि 11819 ने सिलिंडर नहीं भरवाए। विभाग ने इसे लेकर पेट्रोलियम मंत्रालय को रिपोर्ट भेजी है। इसके बाद आपूर्ति विभाग ने इन लाभार्थियों के खाते में जून की किस्त पर रोक लगा दी।
कारणों पर हो रहा मंथन
विभाग के अफसरों का मानना यह भी है कि सिलिंडर न लेने के कई कारण हो सकते हैं। माना जा रहा है कि सिलिंडर रिफिल न कराने वालों में अधिकांश लोग ऐसे हैं, जिनकी रिफिल खत्म न होने के चलते उनको सिलिंडर की जरूरत नहीं है। वहीं कई ऐसे भी हैं, जिन्होंने धनराशि को मनमाने तरीके से खर्च कर लिया। इसके लिए सूची तैयार की जा रही है। अधिकारियों ने इसे लेकर उच्चाधिकारियों को पत्र लिखा है।
विज्ञापन
योजना के तहत पहली किस्त से सिलिंडर लेने के बाद ही अगली किस्त दिए जाने का प्रावधान किया गया था। जिन लाभार्थियों ने पहली और दूसरी किस्त मिलने के बाद सिलिंडर रिफिल नहीं कराए, उनके खातों में जून की राशि नहीं भेजी जाएगी।
तीर्थराज यादव, डीएसओ