फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   75 thousand home sanitize

69 दिनों में 75 हजार घर सैनिटाइज, आपका हुआ या नहीं?

Tue, 02 Jun 2020 11:36 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jun 2020 11:36 PM IST
विज्ञापन
75 thousand home sanitize
झांसी। कोरोना संक्रमण के दौरान लगाए गए लॉकडाउन में नगर निगम 75 हजार घरों को सैनिटाइज करने का दावा कर रहा है, आपका घर हुआ या नहीं? निगम के कर्मचारी बाइक पर मशीन लेकर घरों को सैनिटाइज करने में जुटे हुए हैं। दावा है कि अब तक महानगर में 60 फीसद घरों को सैनिटाइज किया जा चुका है। नगर निगम की टीम के कर्मचारी वार्डों में सुबह-शाम दौड़ रहे हैं। आलम यह है कि अब तक महज 15 लाख रुपये ही खर्च हुए हैं। आपके घर को कोरोना संक्रमण मुक्त कराने के लिए भी टीम पहुंचीं होंगीं। नगर निगम की पहल ने तमाम लोगों को बड़ी राहत दी है।
विज्ञापन

नगर निगम ने कोरोना संक्रमण के दौरान पूरे महानगर को सैनिटाइज करने के लिए पहल शुरू की थी। अधिकारियों ने करीब 60 जैट मशीनों के जरिए वार्डों में सैनिटाइजेशन कराना शुरू किया। सबसे पहले महानगर के वार्डों में टीम बनाकर सार्वजनिक स्थानों को सैनिटाइज किया जाने लगा। इसके बाद कोरोना पॉजिटिव सामने आने लगे तो टीमों की सक्रियता बढ़ाई गई और मशीनों की संख्या बढ़ा दी गई। नगर निगम के आंकड़ों के मुताबिक अब तक महानगर में 1.20 लाख मकानों में से 75 हजार घरों को सैनिटाइज किया जा चुका है। इस काम में 13337 लीटर पेट्रोल और 1960 लीटर सोडियम हाइपोक्लाराइड खर्च किया जा चुका है। जबकि नगर निगम के पास अभी भी आठ हजार लीटर सैनिटाइजर कै मिकल मौजूद है। नगर निगम अधिकारियों का दावा है कि जल्द ही पूरे महानगर में सैनिटाइजेशन का काम पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

प्रवर्तन दल संभाल रहा कमान
नगर निगम ने सैनिटाइजेशन की कमान प्रवर्तन दल के अधिकारियों को सौंपी है। रिटायर्ड सेना के जवानों की टीम पूरे काम को देख रही है। इस काम में प्रभारी कर्नल एनएन वाजपेयी, सूबेदार त्रिभुवन पस्तोर, अरविंद, विक्रम सिंह, अशोक कुमार और सिविल के राजेश और गौरव राय लगाए गए हैं। यह टीम सैनिटाइजेशन कार्य का औचक निरीक्षण करने के साथ पूरी कमान संभाले है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सरकारी भवन भी अछूते नहीं
नगर निगम की टीम ने मकानों के साथ सरकारी भवनों और औद्योगिक संस्थानों को भी सैनिटाइज किया है। पैरामेडिकल में दो बार चार टीमें सैनिटाइज कर रही हैं। जबकि सरकारी भवनों को सप्ताह में दो बार सैनिटाइज कराया जा रहा है।

नगर निगम कोरोना संक्रमण के दौर में महानगर को सैनिटाइज करा रहा है। अब तक 60 फीसदी से अधिक घरों को सैनिटाइज किया जा चुका है। जबकि सरकारी भवनों, कोविड अस्पताल में प्रमुखता से सैनिटाइजेशन हो रहा है। जल्द ही पूरे महानगर के घरों को सैनिटाइज कर दिया जाएगा। - अरुण कुमार गुप्त, अपर नगर आयुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed