फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   सजा रंगों का बाजार

सजा रंगों का बाजार

Fri, 15 Mar 2019 08:54 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 15 Mar 2019 08:54 PM IST
विज्ञापन
सजा रंगों का बाजार
बच्चों को लुभा रहे मैजिक गुब्बारे और जादुई रंग
विज्ञापन

झांसी। होली पर इस बार बच्चों को लुभाने के लिए कई खास तरह के रंग मार्केट में आ गए हैं। इनमें जादुई ठंडा-गरम कलर, शैंपेन कलर बोतल, कलर स्मोक फाउंटेन प्रमुख हैं। इसके अलावा मैजिक गुब्बारे भी बच्चों के साथ युवाओं को आकर्षित कर रहे हैं। त्योहार पर देने के लिए रंगों के खास गिफ्ट पैक भी बाजार में उपलब्ध हैं। इनमें प्राकृतिक रंगों की बेहद मांग है।
होलिका दहन 20 मार्च को होगा। इसके बाद 21 से रंग-गुलाल का पांच दिवसीय महोत्सव शुरू हो जाएगा। बाजार में त्योहार के लिए बड़ा बाजार, सुभाषगंज, गांधी रोड, सीपरी, सदर आदि प्रमुख बाजारों में रंगों की दुकानें लग चुकी हैं। इनमें हाथरस के रंग और गुलाल छाए हैं। गांधी रोड के रंग व्यापारी सनी जैन चैनू के अनुसार इस बार कई ब्रांडेड कंपनियों ने रंग व गुलाल बाजार में उतारे हैं। इनमें खुशबू से भरपूर न्यून कलर, न्यून हर्बल गुलाल, होली बम, कलर पार्टी आदि मुख्य हैं। ठंडा-गरम नाम से मिलने वाला रंग हाथ में रखने पर गर्माहट और चेहरा अथवा शरीर के किसी भी हिस्से में लगाने पर ठंडापन का अहसास कराता है। इसकी काफी मांग भी है। इसके अलावा मैजिक गुब्बारे, शैंपेन कलर पार्टी बोतल, जिसे खोलने पर धुआं के साथ चमकनी निकलती है। ये बच्चों को आकर्षित कर रही है।
विज्ञापन


ये हैं दर
मैजिक गुब्बारे 80 से 90 रुपये, होली बम 150 रुपये से 180 रुपये में 10 पीस, कलर पार्टी फॉग 90 रुपये से 200 रुपये तक, कलर स्मोक फाउंटेन 50 रुपये से प्रारंभ, शैंपेन कलर बोतल 200 रुपये की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हर्बल रंग की है मांग
हर बार की तरह हर्बल रंग की मांग बनी हुई है। टेसू के सूखे फूल 50 रुपये तो हर्बल गुलाल की पांच किलों की बोरी 200 रुपये की है। इस बार कई कंपनियों ने आकर्षक पैकिंग में रंग और गुलाल बाजार में उतारे हैं।


बाजार में कई सुंदर और डरावने मास्क
रंगों के बाजार में कई सुंदर और बेहद डरावने वाले मास्क उपलब्ध हैं। इनमें बार्बी गुड़िया का मास्क व बाल, डा. गुलाटी का मास्क, मोटू पतलू के मास्क, मुर्गा मास्क आदि हैं। इनके अलावा कंकालों की माला, कंकाल के सिर और भूत प्रेत के मास्क भी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed