{"_id":"5abcf2b24f1c1b612a8b4859","slug":"71522332338-jhansi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेलंगाना एक्सप्रेस प्रसव के कारण खड़ी रही ट्रेन,,-City","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेलंगाना एक्सप्रेस प्रसव के कारण खड़ी रही ट्रेन,,-City
Updated Thu, 29 Mar 2018 07:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पेज एक के लिए
--------------
अन्य संस्करणों के लिए भी
-----------------------
प्रसव के कारण खड़ी रही तेलंगाना एक्सप्रेस
पति के साथ कानपुर जा रही थी चांदनी
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी।
तेलंगाना एक्सप्रेस में सवार गर्भवती महिला यात्री चांदनी को पीड़ा होने पर चिकित्सकों को उनका प्रसव कोच में ही कराना पड़ा। जच्चा बच्चा स्वस्थ होने पर उनको ट्रेन से उतारकर जिला अस्पताल भेज दिया गया। प्रसव के कारण ट्रेन पौन घंटा देरी से रवाना हो सकी।
बुधवार की रात कानपुर के कल्याणपुर निवासी जमाल खान गर्भवती पत्नी चांदनी और मां के साथ तेलंगाना एक्सप्रेस के एस कोच में सवार होकर फलकनुमा से कानपुर के लिए यात्रा कर रहे थे। उनको झांसी में ट्रेन बदलकर कानपुर जाना था। ट्रेन के रात 2.08 बजे झांसी स्टेशन के प्लेटफार्म चार पर रुकते ही महिला को प्रसव पीड़ा बढ़ गई। वह कोच से उतरने की स्थिति में नहीं थी। इसलिए ट्रेन को रोके रखा गया। सूचना पर पहुंचे रेलवे चिकित्सक डॉ. अनुराग साहू ने महिला की स्थिति को देख उनका प्रसव ट्रेन में कराया। प्रसव होने के बाद ही जच्चा बच्चा को कोच से उतारा जा सका। बाद में उनको जिला अस्पताल भेज दिया गया। इधर, ट्रेन के पौन घंटे तक खड़े रहने के कारण यात्री परेशान रहे।