{"_id":"59550ec04f1c1be94a8b4c13","slug":"71498746560-jhansi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाज गिरने से महिला की मौत, बेटा घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाज गिरने से महिला की मौत, बेटा घायल
Updated Thu, 29 Jun 2017 08:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाज गिरने से महिला की मौत
ललितपुर। जाखलौन थानांतर्गत धौर्रा चौकी क्षेत्र के भारौनी गांव में गाज गिरने से एक महिला की मौत हो गई। जबकि, उसका पुत्र घायल हो गया।
जानकारी के अनुसार भारौन गांव निवासी कुसुम बाई पत्नी पूरन यादव उम्र 45 वर्ष अपने बड़े पुत्र चंद्रपाल उर्फ गोलू के साथ घर के पास बने बाड़े में मक्का की गुड़ाई कर रही थी। इसी दौरान शाम छह बजे बारिश होने के साथ ही तेज आवाज के साथ नीम के पेड़ पर गाज गिर पड़ी। इससे मां और बेटे दोनों घायल हो गए। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने महिला को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां उपचार के दौरान महिला की मौत हो गई। जबकि, गोलू को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।