फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   6500 health worker put co vacseen

झांसी, ललितपुर में 6500 स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को लगेगी को-वैक्सीन

Sat, 21 Nov 2020 12:45 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 21 Nov 2020 12:45 AM IST
विज्ञापन
6500 health worker put co vacseen
झांसी। झांसी और ललितपुर में साढ़े छह हजार स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को सबसे पहले को-वैक्सीन लगाई जाएगी। शासन के निर्देश पर सभी मंडलों के निजी और सरकारी अस्पतालों में तैनात डॉक्टरों, पैरामेडिकल स्टाफ का ब्योरा एकत्र किया गया। इसमें झांसी के 4500 और ललितपुर के 2000 स्वास्थ्य कार्यकर्ता शामिल हैं।
विज्ञापन

कोरोना वायरस की वैक्सीन की लांचिंग से पहले इसकी तैयारियां तेजी से चल रही हैं। कोरोना के मामले में झांसी प्रदेश के संवेदनशील जिलों में शामिल है। मेडिकल कॉलेज, आयुर्वेद अस्पताल, यूनानी, होम्योपैथी, रेलवे, आर्मी और ईएसआई अस्पताल आदि में कार्यरत सभी मेडिकल और पैरामेडिकल स्टाफ का कोविड-19 का वैक्सीनेशन किया जाना प्रस्तावित है। इसलिए शासन ने सभी जिलों के स्वास्थ्य विभाग से वैक्सीन की अनुमानित आवश्यकता, वैक्सीन को सुरक्षित रखने और विभिन्न अस्पतालों तक पहुंचाने की व्यवस्था के बारे में जानकारी मांगी थी।
विज्ञापन

पिछले कुछ समय से स्वास्थ्य विभाग की तरफ से लगातार ब्योरा एकत्र किया जा रहा था। मौजूदा समय में झांसी और ललितपुर में लगभग साढ़े छह हजार स्वास्थ्य कार्यकर्ता की सूची तैयार शासन को भेज दी गई है। अपर निदेशक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण डॉ. वीके सिन्हा ने बताया कि झांसी में 3330 सरकारी व 1178 निजी अस्पताल के डॉक्टर और पैरामेडिकल स्टाफ हैं। जबकि, ललितपुर में 1776 सरकारी व 180 निजी अस्पताल में स्वास्थ्य कार्यकर्ता हैं। वैक्सीन आने के बाद इन्हें ही सबसे पहले टीका लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

फरवरी तक वैक्सीन आने की उम्मीद
कोरोना वायरस की वैक्सीन फरवरी तक आने की संभावना जताई जा रही है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से भी इसके संकेत लगातार मिल रहे हैं। वैक्सीन के ट्रायल के दो चरणों का परीक्षण पूरा हो चुका है। तीसरे चरण के ट्रायल के लिए देश के 12 बड़े संस्थानों का चयन हुआ है, जो भी जल्द पूरा होने की उम्मीद है।
ये हैं आंकड़े
संक्रमित: 9150
मौतें: 171
एक्टिव केस: 410
मृत्यु दर: 1.8 फीसदी
रिकवरी रेट: 93.65 फीसदी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed