फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   मुख्य यांत्रिक इंजीनियर ने कारखाने की गतिविधियां देखीं

मुख्य यांत्रिक इंजीनियर ने कारखाने की गतिविधियां देखीं

Sat, 18 May 2019 01:15 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 18 May 2019 01:15 AM IST
विज्ञापन
मुख्य यांत्रिक इंजीनियर ने कारखाने की गतिविधियां देखीं

विज्ञापन
मुख्य यांत्रिक इंजीनियर ने कारखाने की गतिविधियां देखीं
झांसी। उत्तर मध्य रेलवे के मुख्य यांत्रिक इंजीनियर कुंदन कुमार ने शुक्रवार को वैगन मरम्मत कारखाना, कोच मरम्मत कारखाना और सुपरवाइजर ट्रेनिंग सेंटर का जायजा लिया। साथ ही अधीनस्थ अधिकारियों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
इस मौके पर उनको नॉर्थ सेंट्रल रेलवे मेंस यूनियन की स्टोर शाखा के प्रतिनिधि मंडल ने पांच सूत्रीय ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कारखाना बिजली विभाग के कर्मचारियों को कारखाने में सम्मिलित करने, नई कोच फैक्ट्री के लिए कर्मचारियों के क्वार्टर खाली कराने से पहले उनकी समस्या को दूर करने, रिस्ट्रक्चरिंग की पदोन्नति व पीने के पानी की समस्या दूर करने की मांग शामिल थी। प्रतिनिधि मंडल में शाखा अध्यक्ष शशि कपूर, आरएन उपाध्याय, जगत पाल सिंह यादव, शाखा सचिव अजय शर्मा, मनोज अग्रवाल, आरपी सिसौदिया, मनोज मीणा, संजय श्रीवास्तव, अनिल दिनकर, अविनाश, सूर्यवंशी, कबीर, देवेंद्रर, डीके राठौर शामिल रहे।
विज्ञापन

इसी तरह नॉर्थ सेंट्रल रेलवे इंप्लाइज संघ के वर्कशाप शाखा दो के प्रतिनिधि मंडल ने छह सूत्रीय ज्ञापन सौंपा, जिसमें कारखाने में बंदरों का आतंक शीघ्र रोकने, कारखाने के खाली पदों को शीघ्र भरने, आडीटोरियम में मेंटेनेंस काम कराकर वातानुकूलित करने, कारखाने में जल निकासी के लिए ड्रेनेज सिस्टम का निर्माण कराने आदि मांगें शामिल थीं। प्रतिनिधि मंडल में इंद्र विजय सिंह, कामता प्रसाद साहू, संजीव नायक, केपी सिंह, रमाकांत द्विवेदी, एनके जैन, राकेश कुमार, एवी दिनकर, रविंद्र मोहन श्रीवास्तव, अंकित भटनागर शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


अनधिकृत कंपनी का पानी पकड़ा
झांसी। 18 ट्रेनों की जांच में अनधिकृत कंपनियों की 750 बोतलें पानी जब्त किया गया। यह अभियान वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक डा. जितेंद्र कुमार के निर्देशन व मंडल वाणिज्य प्रबंधक नीरज भटनागर के नेतृत्व में चलाया गया। जब्त पानी की बोतलों को आरपीएफ के सुपुर्द कर दिया गया।
पीपीओ का वितरण किया
झांसी। मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में मृतक रेल कर्मचारियों के आश्रितों को अंतिम भुगतान के प्रपत्र (पेमेंट एडवाइज तथा पेंशन पेमेंट ऑर्डर) प्रदान किए गए। मंडल रेल प्रबंधक नीरज अम्बष्ठ ने सात परिवारों को प्रपत्र प्रदान किए। इस मौके पर वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी उल्लास कुमार मौजूद रहे।

चेकिंग कर्मी को पीटने वाला आरपीएफ जवान निलंबित
झांसी। टिकट चेकिंग कर्मचारी के साथ मारपीट करने वाले आरपीएफ जवान को निलंबित कर दिया गया है।
श्रमजीवी एक्सप्रेस में आरपीएफ जवान समरजीत सिंह आरा से पटना के बीच डेढ़ साल पुराने सुविधा पास पर वातानुकूलित कोच में सफर कर रहा था। टीटीई पंकज कुमार ने सुविधा पास में कमी पकड़ने के बाद दूसरे कोच में जाने को कहा था। इस बात को लेकर जवान ने टीटीई के साथ मारपीट कर दी थी। इस घटना के बाद से टिकट चेकिंग कर्मचारी विरोध कर रहे थे। मुगलसराय के सहायक सुरक्षा आयुक्त एसके सिंह ने उक्त जवान को निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed