फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   छपरा निरस्त, कई ट्रेनें लेट-City

छपरा निरस्त, कई ट्रेनें लेट-City

Sat, 16 Dec 2017 08:09 PM IST
Updated Sat, 16 Dec 2017 08:09 PM IST
विज्ञापन
छपरा निरस्त, कई ट्रेनें लेट-City
टैग- परेशानी
विज्ञापन


छपरा मेल निरस्त, कई ट्रेनें लेट
सात घंटे देर से आई पनवेल गोरखपुर एक्सप्रेस
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी।
कोहरे और ठंड के कारण ट्रेनों की लेटलतीफी जारी है। शनिवार को ग्वालियर बरौनी मेल निरस्त कर दी र्गइं और बारह से अधिक ट्रेनें तीन घंटे से अधिक देरी से आईं। पनवेल से गोरखपुर जाने वाली पनवेल गोरखपुर एक्सप्रेस सात घंटे लेट रही।
ग्वालियर से बरौनी मेल जाने वाली छपरा मेल शनिवार को निरस्त रही। इस ट्रेन के न चलने से कानपुर और लखनऊ की तरफ जाने वाले यात्री बेहद परेशान रहे। दरअसल, यह ट्रेन झांसी से दोपहर दो बजे लखनऊ की तरफ रवाना होती है। दिन में लखनऊ की तरफ कोई दूसरी ट्रेन नहीं है। इस कारण यात्रियों के यह ट्रेन सुविधाजनक मानी जाती है। इस ट्रेन में यात्रियों को बैठने के लिए जगह भी आराम से मिल जाती है। इसके अलावा वाराणसी से ग्वालियर जाने वाली बुंदेलखंड एक्सप्रेस, पुरी से हरिद्वार जाने वाली उत्कल एक्सप्रेस, जबलपुर निजामुद्दीन एक्सप्रेस, अमृतसर से बिलासपुर जाने वाली छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस, फिरोजपुर से मुंबई जाने वाली पंजाब मेल समेत 12 से अधिक ट्रेनें तीन घंटे से अधिक देरी से आईं। इससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


ब्लाक के कारण पांच ट्रेनें लेट, यात्री परेशान
शनिवार दोपहर झांसी और दतिया के बीच ब्लाक के कारण छह ट्रेनें लेट हो गईं। यात्री परेशान रहे।
झांसी-दतिया सेक्शन के बीच ट्रैक के नीचे गिट्टी की सफाई के लिए सवा घंटे का ब्लाक लिया गया था। इस कार्य के चलते 18237 छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस दोपहर 12.56 बजे से 1.17 बजे तक और 22415 विशाखापटनम नई दिल्ली एक्सप्रेस एपी संपर्क क्रांति 12.56 बजे से 1.24 बजे तक अलग- अलग प्लेटफार्म पर खड़ी रही। वहीं, प्लेटफार्म भरे होने के कारण ललितपुर से झांसी की तरफ आ रही पंजाब मेल, छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस, झेलम एक्सप्रेस, लोकमान्य तिलक गोरखपुर एक्सप्रेस भी लेट हो गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed