फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   बदलते मौसम में बढ़े वायरल, पेट के मरीज-City

बदलते मौसम में बढ़े वायरल, पेट के मरीज-City

Sun, 16 Jul 2017 09:02 PM IST
Updated Sun, 16 Jul 2017 09:02 PM IST
विज्ञापन
बदलते मौसम में बढ़े वायरल, पेट के मरीज-City
बदलते मौसम में बढ़े वायरल, पेट के मरीज
विज्ञापन

टैग: हेल्थ एलर्ट
- कभी सर्दी, कभी गर्मी से हो रहे बुखार का शिकार
- गर्मी में खाना खराब होने से फूड प्वाइजनिंग हो रही
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी।
बदलते मौसम में वायरल और पेट के मरीज काफी बढ़ गए हैं। कभी सर्दी, कभी गर्मी होने से बुखार आ रहा है, तो खाना खराब हो जाने के चलते इकोलाइक इंफेक्शन होने से लोग फूड प्वाइजनिंग के शिकार हो रहे हैं। दोनों मर्ज के मरीजों की संख्या में बीस प्रतिशत इजाफा हुआ है।
मौसम में बदलाव के कारण वायरल तेजी से फैल रहा है। जून तक डायरिया के मरीज अधिक आ रहे थे लेकिन जुलाई में बरसात शुरू हुई तो वायरल के मरीजों की संख्या अचानक बढ़ गई है। इसके अलावा गर्मी, उमस में खाना खराब हो जाने के चलते फूड प्वाइजनिंग भी हो रही है। जिला अस्पताल के फिजीशियन डॉ. डीएस गुप्ता ने बताया कि मौजूदा समय में वायरल फीवर, फूड प्वाइजनिंग के केसों में बीस फीसदी की बढ़ोतरी हो गई है। यह फीवर कई दिनों तक बना रहता है। सरकारी अस्पताल ही नहीं निजी क्लीनिकों पर भी इलाज के लिए अधिकतर वायरल और फूड प्वाइजनिंग के मरीज पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन


खाने का रखें ध्यान
मेडिकल कॉलेज के फिजीशियन डॉ. नूतन अग्रवाल ने बताया कि तपिश के कारण रोगाणु नष्ट हो जाते हैं लेकिन बारिश में इंफेक्शन बढ़ जाता है और रोगाणु जिंदा हो जाते हैं। इसलिए खानपान का ध्यान रखें। तले-भुने खाने से परहेज करें। हल्का खाना ही खाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे बरतें सावधानी
- पानी उबालकर ही पीएं।
- घर में वायरल पीड़ित हो तो मास्क लगाएं।
- बुजुर्ग, बच्चों का विशेष ध्यान रखें।
- तली चीजों, बाहर के पेय पदार्थों का सेवन न करें।
- ठेलों पर बिकने वाले कटे हुए फ्रूट नहीं खाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed