फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   55,000 rupees stolen by breaking the trunk of a scooter outside a bank

Jhansi News: बैंक के बाहर स्कूटर की डिग्गी तोड़कर उड़ाए 55 हजार रुपये

Sun, 15 Feb 2026 02:45 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 15 Feb 2026 02:45 AM IST
विज्ञापन
55,000 rupees stolen by breaking the trunk of a scooter outside a bank
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झांसी। सीपरी बाजार के नंदनपुरा स्थित एक्सिस बैंक के बाहर खड़ी स्कूटर की डिग्गी तोड़कर बदमाशों ने 55 हजार रुपये उड़ा दिए। सीसीटीवी कैमरों को खंगालने में चार संदिग्ध युवक नजर आए। सीपरी बाजार पुलिस ने मामला दर्ज करने के साथ ही संदिग्ध युवकों की तलाश शुरू कर दी है। मसीहागंज निवासी विशाल राय ने पुलिस को बताया कि शुक्रवार दोपहर करीब 12:20 बजे वह एसबीआई रेलवे स्टेशन शाखा से रुपये निकालकर नंदनपुरा स्थित एक्सिस बैंक शाखा पहुंचे थे। बैंक के बाहर उन्होंने अपनी स्कूटर खड़ी कर दी। इसकी डिग्गी में 55 हजार रुपये रखे हुए थे। कुछ देर बाद बैंक का कामकाज निपटाकर जब वह लौटे, तो डिग्गी का ताला टूटा हुआ था। उसमें रखी पूरी रकम गायब थी। यह देख उनके होश उड़ गए। उन्होंने तुरंत घटना की जानकारी सीपरी बाजार पुलिस को दी। थोड़ी देर में पुलिस भी वहां पहुंच गई। उसने बैंक परिसर एवं आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला। दो मोटर साइकिल पर सवार चार संदिग्ध युवक दिखाई पड़े। पुलिस उनको तलाशने में जुटी है। सीपरी बाजार थाना प्रभारी जेपी चौबे के मुताबिक अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज उनको तलाशा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed