{"_id":"69ac8cb82a76ec124c016ac0","slug":"524-domestic-gas-cylinders-stolen-amid-booking-restrictions-jhansi-news-c-11-1-jhs1019-752180-2026-03-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi: करारी स्थित प्लांट के बाहर से सिलिंडर से भरा ट्रक चोरी कर ले गए बदमाश, सीसीटीवी खंगालने में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi: करारी स्थित प्लांट के बाहर से सिलिंडर से भरा ट्रक चोरी कर ले गए बदमाश, सीसीटीवी खंगालने में जुटी पुलिस
Sun, 08 Mar 2026 02:08 AM IST
झांसी ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क
अमर उजाला नेटवर्क
Published by: झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 08 Mar 2026 02:08 AM IST
सार
थाना सीपरी बाजार के करारी स्थित भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन के प्लांट के बाहर से एलपीजी सिलिंडर से भरा ट्रक चोरी हो गया। यह ट्रक पारीछा के पास खाली मिला। उसमें रखे 524 एलपीजी गायब थे।
विज्ञापन
थाना सीपरी बाजार, झांसी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
अमेरिका और ईरान के बीच छिड़े युद्ध के बीच केंद्र सरकार ने एलपीजी गैस की बुकिंग समय सीमा को 15 दिन से बढ़ाकर 21-25 दिन कर दिया है। अब एलपीजी सिलिंडर की बुकिंग 21 दिनों से पहले नहीं की जा सकती। इस बीच थाना सीपरी बाजार के करारी स्थित भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन के प्लांट के बाहर से एलपीजी सिलिंडर से भरा ट्रक चोरी हो गया। यह ट्रक पारीछा के पास खाली मिला। उसमें रखे 524 एलपीजी गायब थे। ट्रक मालिक ने चोरी के आरोप में सीपरी बाजार थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस सीसीटीवी कैमरों की मदद से पड़ताल करने में जुटी है।
न्यू रायगंज निवासी नीरज कुमार अग्रवाल ने पुलिस को बताया कि भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन से उनका ट्रक संबद्ध है। 2 मार्च को ट्रक में 524 भरे हुए गैस सिलिंडर लादकर उसे गजनेर (कानपुर देहात) भेजा जाना था। ट्रक को लोड करने के बाद चालक ने प्लांट के बाहर उसे खड़ा कर दिया। होली पर्व होने से चालक घर चला गया। छह मार्च की तड़के करीब तीन बजे अज्ञात व्यक्ति ट्रक लेकर फरार हो गया। जीपीएस के आधार पर ट्रक की लोकेशन करीब एक घंटे बाद पारीछा स्थित ‘अपना ढाबा’ के पास मिली। यहां बदमाशों ने ट्रक में लगा जीपीएस डिवाइस भी तोड़ दिया। शुक्रवार सुबह ट्रक के पारीछा के पास खड़ा होने की सूचना पर नीरज भी पहुंचे। ट्रक में रखे सभी गैस सिलिंडर गायब थे। उनकी तहरीर पर सीपरी बाजार थाना पुलिस ने मामला दर्ज करके तलाश शुरू कर दी है। थाना प्रभारी जय प्रकाश चौबे के मुताबिक सीसीटीवी कैमरों की मदद से तलाश की जा रही है। दो से पांच मार्च तक ट्रक प्लांट के बाहर किस वजह से खड़ा था, इसकी भी जांच की जा रही है।