{"_id":"5cd1edb5bdec2207114bf00b","slug":"51557261749-jhansi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मतदाताओं को जागरूक करने वाले हुए सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मतदाताओं को जागरूक करने वाले हुए सम्मानित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मतदाताओं को जागरूक करने वाले हुए सम्मानित
झांसी। सुनियोजित मतदाता एवं निर्वाचन सहभागिता (स्वीप) के तहत मंगलवार को सम्मान समारोह आयोजित किया गया, जिसमें मतदान के प्रति जागरूकता कार्यक्रम चलाने वाली संस्थाओं के प्रतिनिधियों को सम्मानित किया गया।
विकास भवन सभागार में आयोजित कार्यक्रम में जिला निर्वाचन अधिकारी /जिलाधिकारी शिवसहाय अवस्थी ने कहा कि लोकसभा चुनाव के चौथे चरण के मतदान में पूरे देश में झांसी का मतदान प्रतिशत सर्वाधिक 67.5 प्रतिशत रहा। भीषण गर्मी के बाद भी मतदाता उत्साह के साथ अपने मताधिकार का प्रयोग करने पहुंचे। इसमें बड़ा योगदान मतदान के प्रति जागरूकता कार्यक्रम चलाने वाली संस्थाओं का रहा। मतदान में महिलाओं और युवाओं ने बढ़चढ़ कर अपनी सहभागिता सुनिश्चित की, जिससे ये मुकाम हासिल हो सका। इसमें दिव्यांग मतदाताओं ने भी अपना योगदान दिया। इस दौरान उन्होंने 129 लोगों को प्रमाण पत्र व स्मृति चिह्न प्रदान किए।
इस मौके पर सीडीओ निखिल टीकाराम फुंडे, एडीएम नगेंद्र शर्मा, एसपी ग्रामीण राहुल मिठास, डीआईओएस डा. एन के पांडेय आदि मौजूद रहे। संचालन डा. नीति शास्त्री ने किया। आभार उपायुक्त उद्योग सुधीर कुमार श्रीवास्तव ने जताया।