फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   रोहित फालोअप-City

रोहित फालोअप-City

Sat, 25 Nov 2017 07:34 PM IST
Updated Sat, 25 Nov 2017 07:34 PM IST
विज्ञापन
रोहित फालोअप-City
नोट- कृपया इस खबर में लोगो भी लगाएं
विज्ञापन

------------------------------------
फोटो...
अब किए पर पछता रहा रोहित
- हालत खराब होने पर मेडिकल में फिर हुआ भर्ती
- बोला, घटना को अंजाम देकर दांव पर लगाया भविष्य
- मेवातीपुरा में युवती की हत्या कर खुद को मार ली थी गोली
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। उन्नाव गेट अंतर्गत मेवातीपुरा में 4 नवंबर को 21 वर्षीय युवती की गोली मारकर हत्या कर खुद को गोली मारने वाले रोहित को हालत खराब होने पर उपचार के लिए फिर से मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया है। रोहित को अब अपने किए पर पछतावा हो रहा है। आंखों में आंसू लिए रोहित ने शनिवार को बताया कि कुछ निजी बातों के चलते उसने घटना को अंजाम दिया था। लेकिन, अब वह इन बातों को सार्वजनिक नहीं करना चाहता। फिलहाल, पुलिस की देखरेख में इलाज चल रहा है।
पंचवटी कालोनी में रहने वाले भुवनेश्वर प्रसाद के 28 वर्षीय पुत्र रोहित कुशवाहा ने युवती की सिर में गोली मारकर हत्या कर दी थी। इसके बाद उसने अपने सिर व पेट में भी गोली मारकर आत्महत्या का प्रयास किया था। पुलिस ने उसे गंभीर हालत में उपचार के लिए मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया था। घटना के एक सप्ताह बाद उसके सिर व पेट का ऑपरेशन कर चिकित्सकों ने गोली भी निकाल दी थी। इसके बाद उसकी हालत में सुधार होने के बाद उसकी छुट्टी कर दी गई थी। घर आने के बाद फिर से उसकी हालत बिगड़ने पर उसे दो दिन पहले मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया। घटना को अंजाम देने वाले रोहित को अब अपने किए पर पछतावा है। रोहित ने बताया कि अंजाने में उसने घटना को अंजाम देकर अपना भविष्य दांव पर लगा दिया है। उसने सपने में भी नहीं सोचा था कि वह इतनी बड़ी घटना को अंजाम देगा। आंखों में आंसू लिए रोहित ने कहा कि कुछ बातों की वजह से उसने इतने बड़े कांड को अंजाम दिया। इसके पीछे कुछ निजी बातें भी थीं। इनको वह सार्वजनिक नहीं करना चाहता। इसके साथ ही कई सवालों का जवाब देने में भी कतराता भी रहा।
विज्ञापन


हालत में अभी सुधार नहीं
रोहित का इलाज कर रहे मेडिकल कालेज के चिकित्सकों ने बताया कि उसकी हालत में अभी पूरी तरह सुधार नहीं है। सिर में गोली लगना चिंता का कारण है। फिलहाल, पूरी तरह से उसका इलाज जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


युवती के परिजन बोले- न्याय लेकर ही रहेंगे
मृतका के पिता सुबोध वर्मा ने कहा है कि वह अपनी दिवंगत बेटी को न्याय दिलाने के लिए पीछे नहीं हटेंगे। इसके लिए चाहे उनको मकान ही क्यों न बेचना पड़े। आज भी उसका घर अपनी पुत्री को याद कर आंखों में आंसू ले आता है।


अदालत में किया जाएगा पेश
रोहित पर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कर लिया गया था। इलाज के दौरान निगरानी के लिए मेडिकल कालेज में पुलिस कर्मचारी भी तैनात किए गए हैं। हालत सही होने के बाद उसे पुलिस हिरासत में लेकर अदालत में पेश किया जाएगा।
अजय पाल
प्रभारी निरीक्षक-कोतवाली
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed