फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   निकाय चुनाव: प्रदीप जैन-City

निकाय चुनाव: प्रदीप जैन-City

Sun, 05 Nov 2017 02:18 AM IST
Updated Sun, 05 Nov 2017 02:18 AM IST
विज्ञापन
निकाय चुनाव: प्रदीप जैन-City
फोटो...
विज्ञापन

प्रदीप लड़ेंगे कांग्रेस से महापौर का चुनाव
- प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने लगाई मुहर
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी।
प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने महापौर के टिकट के लिए पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन के नाम पर मुहर लगा दी है। शनिवार को पार्टी ने उन्हें अपना अधिकृत प्रत्याशी घोषित कर दिया।
नगर निगम चुनाव में महापौर पद के दावेदार के रूप में प्रदीप जैन का नाम अचानक उभर कर सामने आया था। टिकट निर्धारण के लिए हुई कांग्रेस की स्थानीय बैठक में सभी दावेदारों ने एक सुर में प्रदीप के नाम पर सहमति जताई थी। यहां से सिर्फ एक ही नाम प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पास भेजा गया था। पार्टी ने प्रदीप को प्रत्याशी घोषित कर दिया है।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि 2004 में हुए उप चुनाव में प्रदीप पहली बार झांसी सदर सीट से विधायक चुने गए थे। 2007 में दुबारा वह विधायक बने। लेकिन, कार्यकाल पूरा करने से पहले ही वह लोकसभा सदस्य बन गए और केंद्रीय ग्रामीण विकास राज्य मंत्री बने। 2014 में लोकसभा का चुनाव वह हार गए थे। छात्र जीवन से ही वह कांग्रेस से जुड़े रहे और लंबे समय तक कांग्रेस के शहर अध्यक्ष के पद पर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


संक्षिप्त परिचय
- नाम प्रदीप जैन ‘आदित्य’
- आयु - 54
- शिक्षा - एमए, एमकॉम, एलएलबी
- व्यवसाय - लैंड एंड एग्रीकल्चर कंसलटेंसी सर्विस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed