फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   51 couple married

51 जोड़े हुए एक दूजे के

Sun, 31 May 2015 11:47 PM IST
झांसी / ब्यूरो
झांसी / ब्यूरो Updated Sun, 31 May 2015 11:47 PM IST
विज्ञापन
51 couple married
श्री रणछोरधाम रक्षा सरस्वती सेवा समिति के तत्वावधान में रविवार को
विज्ञापन
चतुर्थ सर्वजातीय सामूहिक विवाह समारोह संपन्न हुआ। समारोह में 51 जोड़ों के विवाह संपन्न हुए।
इस मौके पर मुख्य अतिथि नगर विधायक रवि शर्मा ने कहा कि समाज में व्याप्त दहेज प्रथा को रोकने के लिए सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन समय की मांग है। चंद्रप्रकाश मिश्रा ने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों के आयोजन प्रति वर्ष होने चाहिए।
 इससे पूर्व अतिथियों का राजू सेन, जीतू शिवहरे, मोनू पांडेय, सूर्यप्रताप सूर्य, पुनीत गुप्ता, मनोज महाराज, अनिल गोस्वामी, श्रीराम कुशवाहा, कृष्णकांत कुशवाहा, बंटी कुशवाहा आदि ने स्वागत किया। समारोह में जयमाला कार्यक्रम के उपरांत वैदिक रीति रिवाज से विवाह संपन्न हुए। आयोजन समिति द्वारा उपहार व प्रमाण पत्र देकर नव दंपतियों को विदाई दी गई।
इस अवसर पर सुधीर सिंह, प्रदीप शर्मा, लाखन सिंह, रामगोपाल शर्मा, सपा युवजन सभा के जिलाध्यक्ष प्रतिपाल सिंह दाऊ, सपा यूथ ब्रिगेड के जिलाध्यक्ष मोहसिन खान, अमर सिंह, सुदामा प्रसाद मिश्र, अशोक पांडेय, नरेंद्र नामदेव, हम्मीर सिंह यादव, शिक्षा मिश्रा, नम्रता तिवारी, ममता सेन, नंदनी शर्मा उपस्थित रहे। समारोह का संचालन प्रमोद सविता ने किया।  कार्यक्रम संयोजक राज मिश्रा व विवेक तिवारी ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed