फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   50 tenders with 25 percent or more lower rates under scrutiny

Jhansi News: 25 फीसदी या उससे अधिक कम दरों वाले 50 टेंडर जांच के घेरे में

Thu, 14 Sep 2023 11:17 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 14 Sep 2023 11:17 PM IST
विज्ञापन
50 tenders with 25 percent or more lower rates under scrutiny
- नगर आयुक्त ने गुणवत्ता की जांच के लिए दो अपर नगर आयुक्तों को सौंपा जिम्मा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। नगर निगम में 25 फीसदी या उससे अधिक कम दरों वाली करीब 50 निविदाएं जांच के दायरे में आ गई हैं। नगर आयुक्त ने फर्मों द्वारा कराए गए कामों की गुणवत्ता की जांच का जिम्मा दो अपर नगर आयुक्तों को सौंप दिया है। जब तक इनकी रिपोर्ट नहीं आ जाती है, तब तक फर्म को भुगतान नहीं किया जाएगा।

इन दिनों कायाकल्प योजना के तहत करीब डेढ़ दर्जन स्कूलों के सौंदर्यीकरण का कार्य कराया जा रहा है। इसके अलावा वार्डों में भी सड़क, नाली के निर्माण अथवा मरम्मत, ड्रेन कवर लगाने का काम हो रहा है। करीब 50 काम ऐसे हैं, जिनके टेंडर 25 फीसदी या इससे भी बिलो डाले गए हैं। निगम प्रशासन ने अपर नगर आयुक्त रोली गुप्ता को अधिशासी अभियंता नीना सिंह को आवंटित वार्डों में चल रहे प्राथमिक विद्यालयों, अन्य निर्माण, मरम्मत के काम और अपर नगर आयुक्त मो. कमर को अधिशासी अभियंता एमके सिंह को आवंटित वार्डों में चल रहे कार्यों का निरीक्षण कर गुणवत्तापूर्व कार्य कराने के लिए आदेश दिया गया है। अपर नगर आयुक्त समय-समय पर निरीक्षण कर कार्यों में इस्तेमाल हो रही सामग्री की जांच करेंगे। कार्य की गुणवत्ता ठीक न होने पर कार्रवाई करेंगे। नगर आयुक्त पुलकित गर्ग ने बताया कि इन्हीं की रिपोर्ट के बाद फर्म को भुगतान किया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed