फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   50 quintals of dead fish were removed from Pani Ki Dharamshala

Jhansi News: पानी की धर्मशाला से 50 कुंतल मृत मछलियां निकालीं

Sun, 13 Jul 2025 01:22 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 13 Jul 2025 01:22 AM IST
विज्ञापन
50 quintals of dead fish were removed from Pani Ki Dharamshala
अब भी कई कुंतल मछली तालाब में पड़ी, दुर्गंध से लोगों का सांस लेना हुआ दुश्वार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

झांसी। पानी की धर्मशाला में शुक्रवार को ऑक्सीजन की कमी के कारण हजारों की संख्या में मर गईं। उन्हें शनिवार को निकालने का काम शुरू किया गया। अब तक करीब 50 कुंतल मछलियां निकाल ली गईं। इसके बावजूद, अब भी कई कुंतल मछलियां मौजूद हैं। मृत मछलियों की दुर्गंध से आसपास रहने वालों का सांस लेना तक दुश्वार हो गया है।

पानी की धर्मशाला में कई मछलियां मर कर पानी की सतह पर उतराने लगी थीं। इसकी सूचना नगर निगम को दी गई पर रात होने के कारण मछलियों को तालाब से बाहर नहीं निकाला गया। रात भर बीतने के बाद पानी की धर्मशाला के आसपास दुर्गंध उठना शुरू हो गया। शिकायत पर नगर निगम ने मछलियों को तालाब से निकालना शुरू किया और करीब 50 कुंतल मछलियां तालाब से दिनभर में निकाली गईं। इसके बाद भी अब भी कई कुंतल मछलियां अब भी उसमें हैं। उनसे अब और तीव्र तरीके से दुर्गंध आ रही है। इस संबंध में विजय तिवारी, राहुल, अंशू और संतू शर्मा ने बताया कि लोग अपने घरों में एयर फ्रेशनर का भी प्रयोग कर रहे हैं फिर भी गंध दूर नहीं हो रही है। वहीं, सावन का पवित्र महीना होने के कारण हजारिया महादेव, हनुमान मंदिर, अन्नपूर्णा मंदिर, गणेश मंदिर सहित अन्य मंदिर बने हैं। मंदिर पर रोजाना सैकड़ों की संख्या में दर्शन करने पहुंच रहे हैं, लेकिन दुर्गंध आने के कारण वह जल्दबाजी में पूजा कर वापस हो जा रहे हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed