फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   50 percent of the death of death, Kovid patients have changed the way to live life

मौत के मुंह से निकले 50 फीसदी कोविड मरीजों ने बदला जिंदगी जीने का तरीका

Mon, 24 Jan 2022 12:48 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 24 Jan 2022 12:48 AM IST
विज्ञापन
50 percent of the death of death, Kovid patients have changed the way to live life
झांसी। कोरोना की पहली लहर में महामारी की चपेट में आने के बाद मौत के मुंह से निकले 50 फीसदी लोगों ने जिंदगी जीने का तरीका बदल लिया है। इनमें से कई लोग सुबह उठकर टहलने, व्यायाम करने लगे हैं। फास्ट फूड से तौबा कर ली है। इसके अलावा तंबाकू से लेकर शराब तक छोड़ दी है। मेडिकल कॉलेज की तरफ से किए गए सर्वे में ये बात सामने आई है।
विज्ञापन

विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के क्वालिटी ऑफ लाइफ इंडेक्स का इस्तेमाल करते हुए मेडिकल कॉलेज ने सर्वे किया। सर्वे के दौरान पहली लहर में मेडिकल कॉलेज में भर्ती हुए 300 गंभीर लोगों पर अध्ययन हुआ। पड़ताल के दौरान सामने आया कि इनमें से अधिकांश लोग कोविड से पहले आराम देय जिंदगी जीते थे। ज्यादातर लोग न तो व्यायाम करते थे और न ही पौष्टिक खाना खाते थे। इसके अलावा बीपी, डायबिटीज, हाइपरटेंशन जैसी बीमारियों से ग्रसित लोग इन्हें हल्के में लेते थे। मगर कोरोना होने के दौरान इनकी स्थिति गंभीर हो गई। ऑक्सीजन सपोर्ट पर कई दिनों तक रहना पड़ा तो फिर ठीक होने के बाद 150 लोगों ने अपनी दिनचर्या को बदल दी है। सर्वे करने वाली टीम के मुताबिक अंकुरित चने से लेकर पौष्टिक खाना शुरू कर दिया है, जिसमें विटामिन, मिनिरल्स होते हैं। जंक फूड छोड़ दिया है, जो कि मोटापा, जल्दी थकान और विभिन्न बीमारियां का कारण बनता है। बातचीत के दौरान लोगों ने बताया कि वह पहले से ज्यादा स्वस्थ महसूस कर रहे हैं।
विज्ञापन

मधुमेह नियंत्रित हुआ, हाइपरटेंशन से छुटकारा
पड़ताल के दौरान कई मरीजों का मधुमेह नियंत्रित हो गया है, जो कि कोरोना होने से पहले अनियंत्रित रहता था। टीम इसके पीछे की वजह व्यायाम आदि को मानकर चल रही है। वहीं, तंबाकू, शराब छोड़ने से कई मरीजों के हाइपरटेंशन दूर होने की बात सामने आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सर्वे के दौरान सामने आया कि 50 फीसदी रोगियों ने कोविड से गंभीर होने के बाद जिंदगी जीने का तरीका बदला है। फास्ट फूड, शराब, तंबाकू छोड़ दी है। सुबह की सैर, व्यायाम शुरू कर दिया है। कई मरीजों की मधुमेह नियंत्रित हुई है। जबकि, हाइपरटेंशन से छुटकारा मिला है। - डॉ. अंशुल जैन, उप प्राचार्य, मेडिकल कॉलेज।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed