फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   50% of patients in medicine OPD suffer from fever, cough and cold.

Jhansi News: मेडिसिन की ओपीडी में बुखार, खांसी-जुकाम के 50 फीसदी रोगी

Sat, 11 Jul 2026 02:29 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी Updated Sat, 11 Jul 2026 02:29 AM IST
विज्ञापन
50% of patients in medicine OPD suffer from fever, cough and cold.
झांसी। बारिश तो कभी धूप की वजह से मौसम का मिजाज बिगड़ गया है। मच्छरों का प्रकोप भी तेजी से बढ़ रहा है। इन हालातों के चलते लोगों की सेहत गड़बड़ा रही है। कोई तेज बुखार तो कोई खांसी-जुकाम की चपेट में आ रहा है। बुखार के कुछ रोगियों में डेंगू और मलेरिया जैसे लक्षण मिल रहे हैं। शुक्रवार को मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में करीब 50 फीसदी रोगी बुखार, खांसी-जुकाम के आए।
विज्ञापन


मेडिकल कॉलेज के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. नूतन अग्रवाल ने बताया एक सप्ताह से बारिश तो कभी धूप के कारण तापमान में उतार-चढ़ाव हो रहा है। इस वजह से वायरल संक्रमण फैलने लगा है। वहीं, हवा में नमी और जल भराव की वजह से मच्छरों का प्रकोप भी बढ़ गया है। इन हालातों के चलते ओपीडी में बुखार, खांसी-जुकाम के रोगियों की संख्या 50 फीसदी तक पहुंच गई है। अधिकांश रोगी बुखार के साथ गले में खराश आदि की शिकायत कर रहे हैं। वहीं, कई रोगियों में डेंगू व मलेरिया के लक्षण मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed