फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   50 gram Gold medal in one gram gold other silver mettal

50 ग्राम के स्वर्ण पदक में एक ग्राम सोना, बाकी चांदी

Sat, 09 Jan 2021 01:17 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 09 Jan 2021 01:17 AM IST
विज्ञापन
50 gram Gold medal in one gram gold other silver mettal
झांसी। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय में पांच फरवरी को होने वाले दीक्षांत समारोह को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। अनुश्रवण समिति को पदक बनवाने का जिम्मा सौंपा गया है। समस्त परीक्षाओं में सर्वाधिक नंबर पाने वाले विद्यार्थी को कुलाधिपति स्वर्ण पदक प्रदान किया जाएगा। 50 ग्राम वजन वाले इस पदक में एक ग्राम सोना और 49 ग्राम चांदी होती है।
विज्ञापन

दीक्षांत समारोह में बांटे जाने वाले पदकों के लिए आर्डर देने का जिम्मा अनुश्रवण समिति को दिया गया है। बताया गया कि दीक्षांत समारोह में दिए जाने वाले सभी पदकों का वजन 50 ग्राम होता है। सबसे ज्यादा अंक पाने वाले विद्यार्थी को दिया जाने वाला कुलाधिपति स्वर्ण पदक 49 ग्राम चांदी का बना होता है। इसमें एक ग्राम सोने की पॉलिश कराई जाती है। रजत पदक पूरी तरह चांदी का बना होता है और कांस्य पदक कांसे का। इन दोनों का वजन भी 50 ग्राम होता है। स्वर्ण पदक की कीमत लगभग 2500 से 3000 रुपये के बीच होती है। वहीं, अन्य पदकों की कीमत 500 से 1000 रुपये होती है। दीक्षांत समारोह में प्रदान किए जाने वाले मेडल एक दिन पहले बनकर ही विश्वविद्यालय पहुंचते हैं।
विज्ञापन

पिछले सालों की तरह ही इस बार भी पदक का वजन समान रहेगा। अनुश्रवण समिति को निर्देश दिए गए हैं कि वह सर्वे कर मेडल बनवाने का ऑर्डर जारी कर दे। - प्रो. जेवी वैशम्पायन, कुलपति, बुंदेलखंड विश्वविद्यालय।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed