फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   47 thousand were withdrawn from the account as soon as ten rupees were recharged

दस रुपये का रिचार्ज कराते ही खाते से निकल गए 47 हजार

Sat, 12 Mar 2022 01:02 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 12 Mar 2022 01:02 AM IST
विज्ञापन
47 thousand were withdrawn from the account as soon as ten rupees were recharged
झांसी। बीएसएनएल का कस्टमर एजेंट बनकर जालसाज ने खाता धारक के एकाउंट से 47 हजार उड़ा दिए। पैसा कटने का मेसेज आने पर खाता धारक के होश उड़ गए। उसने कोतवाली पहुंचकर अज्ञात जालसाज के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

सुभाषगंज निवासी उद्देश्य पाल्या पुत्र अशोक कुमार पाल्या ने पुलिस को बताया कि कुछ दिन पहले उनके मोबाइल पर फोन आया। फोन करने वाले ने खुद को बीएसएनएल का कस्टमर एजेंट बताते हुए उनको कई मुफ्त की सुविधाओं की पेशकश की। इसके लिए उसने एक एप डाउनलोड करने को कहा। डाउनलोड करने के बाद दस रुपये का रिचार्ज कराने को कहा। उद्देश्य के मुताबिक जैसे ही उन्होंने दस रुपये का रिचार्ज करने के लिए अपने डेविड कार्ड की डिटेल्स उसमें भरी, थोड़ी ही देर में खाते से रुपये निकलने शुरू हो गए। तीन बार में कुल 47 हजार रुपये जालसाज ने निकाल लिया। उन्होंने दुबारा उस नंबर पर फोन मिलाया लेकिन, तब फोन स्विच ऑफ हो गया। उन्होंने साइबर पुलिस को जालसाजी की सूचना दी लेकिन, वहां से कोई मदद नहीं मिली। साइबर सेल ने मदद करने के बजाए उनको कोतवाली भेज दिया। उद्देश्य की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने धारा 420 समेत 68 आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed