फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   442 got government jobs... everyone's face was bright

Jhansi News: 442 को मिली सरकारी नौकरी... सभी के खिले चेहरे

Fri, 14 Apr 2023 12:45 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 14 Apr 2023 12:45 AM IST
विज्ञापन
442 got government jobs... everyone's face was bright
झांसी। बृहस्पतिवार को रेलवे की ओर से रोजगार मेले का आयोजन किया गया। इस दौरान रेलवे समेत अन्य विभागों के 442 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र दिए गए। कार्यक्रम को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कांफ्रेंस के जरिये संबोधित किया। उन्होंने कहा कि देश 2047 तक विकसित भारत बनने के लक्ष्य के साथ आगे बढ़ रहा है। यह देश के विकास में योगदान देने का अवसर है।
विज्ञापन

पं. दीनदयाल उपाध्याय सभागार में आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय एमएसएमई राज्यमंत्री भानुप्रताप वर्मा, विधायक रवि शर्मा व डीआरएम आशुतोष की उपस्थिति में अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र दिए गए। रेलवे के विभिन्न पदों के अलावा पुलिस, डाक विभाग, आयकर विभाग आदि विभागों में चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि सरकारी कर्मचारी होना गौरव की बात है। चयनित अभ्यर्थियों को देश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान देने का अवसर प्राप्त हुआ है।
विज्ञापन


एमएससी करने के बाद नौकरी के लिए तीन साल लगातार तैयारी की। इस दरम्यान कई प्रतियोगी परीक्षाएं दीं। अब जाकर मेहनत का परिणाम हासिल हुआ है। इससे परिवार के भी सभी लोग बेहद खुश हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

- ज्योति

बीएससी में प्रवेश लेने के साथ ही प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी शुरू कर दी थी। ग्रेजुएशन पूरा होने के बाद रेलवे का टेस्ट दिया था। लेकिन, यह सफलता अंतिम नहीं है। अभी आगे और तैयारी करनी है।
- अनुराग यादव

फोटो...
साल 2019 में आवेदन किया था, परंतु कोरोना की वजह से भर्ती थम गई थी। तब निराशा हो रही थी। लेकिन, पिछले साल सितंबर में परीक्षा हुई और अब सफलता हासिल हो गई है। जीवन का यह महत्वपूर्ण मौका है।

- शोभित सिंह

फोटो...
इससे पहले एयरफोर्स में भी चयन हुआ था, परंतु भर्ती पर रोक लग गई थी। इसी दरम्यान रेलवे की परीक्षा का परिणाम आ गया। पूरा परिवार बेहद खुश है। आगे भी पढ़ाई जारी रखी जाएगी, ताकि और भी बेहतर मुकाम हासिल किया जा सके।
- सुमित कुमार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed