फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   married woman consumed poison following an argument with her husband she died at medical college In Jhansi

यूपी: 'तू सुसाइड कर ले, नहीं तो एक दिन हम ही मार डालेंगे', ससुरालवाले देते थे धमकी; महिला ने जहर खाकर दी जान

Wed, 21 Oct 2026 01:43 PM IST
Sharukh Khan अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Published by: Sharukh Khan Updated Wed, 21 Oct 2026 01:43 PM IST
सार

झांसी में पति से झगड़े के बाद विवाहिता ने जहर निगल लिया। मेडिकल कॉलेज में महिला की मौत हो गई। सात साल के बेटे ने मां की तबीयत बिगड़ने की सूचना दी थी। घटना के बाद से पति लापता है, पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
married woman consumed poison following an argument with her husband she died at medical college In Jhansi
jhansi suicide - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

झांसी के रक्सा थाना इलाके के गणेशगढ़ गांव में मंगलवार को संदिग्ध परिस्थितियों में जहर निगलने से रोशनी (28) पत्नी उपेंद्र की मौत हो गई। तबीयत बिगड़ने पर उसका सात साल का बेटा चाचा के पास पहुंचा और मां की हालत के बारे में बताया। परिजन रोशनी को मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे, यहां इलाज के दौरान मंगलवार देर-शाम उसकी मौत हो गई। 
विज्ञापन


मायके पक्ष ने पति उपेंद्र पर उसे प्रताड़ित करने का आरोप लगाया। रोशनी के भाई मोहित राजपूत का कहना है ससुराल में उससे कहा जाता था कि वह सुसाइड कर ले नहीं तो वह लोग उसे मार डालेंगे। रोशनी की मौत के बाद से उसका पति उपेंद्र लापता है। उधर, भाई की तहरीर पर रक्सा पुलिस ने उपेंद्र समेत अन्य के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


थाना बड़ागांव के लिधौरा गांव की रहने वाली रोशनी की शादी करीब आठ साल पहले उपेंद्र से हुई थी। दंपती का सात साल का बेटा रुद्र है। उपेंद्र डगरवाहा गांव के पास स्थित पेट्रोल पंप में काम करता है। परिजनों ने बताया दंपती के बीच अक्सर विवाद होता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

मायके पक्ष का आरोप है पति उपेंद्र शराब पीकर घर आता था। रोशनी के साथ मारपीट करता था। गांव में पंचायत भी हुई लेकिन, उपेंद्र के व्यवहार में बदलाव नहीं हुआ। अक्सर उपेंद्र और उसके परिजन रोशन से कहते थे वह सुसाइड कर ले, नहीं तो वह लोग उसे एक दिन मार डालेंगे।

रात में हुआ था दंपती के बीच विवाद
सोमवार रात को भी दंपती के बीच विवाद हुआ। मंगलवार दोपहर उपेंद्र बाहर था, उसके कुछ देर बाद रोशनी की तबीयत बिगड़ने लगी। यह देखकर बेटे रुद्र ने चाचा को यह बताई। परिजन उसे लेकर मेडिकल अस्पताल पहुंचे। यहां डॉक्टरों ने उसके जहर निगलने की पुष्टि की। उसे इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कर लिया गया। कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई।

उधर, पत्नी की मौत के बाद से उपेंद्र लापता हो गया। परिजन उसके मोबाइल पर फोन कर रहे लेकिन, कॉल रिसीव नहीं हो रही है। रक्सा थाना प्रभारी उदय प्रताप सिंह के मुताबिक रोशनी के भाई मोहित की तहरीर पर रक्सा पुलिस ने पति समेत अन्य ससुराल जनों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed