{"_id":"5a6ddf814f1c1b88268b7075","slug":"41517150081-jhansi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहीं सुधर सकी शताब्दी एक्सप्रेस की चाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नहीं सुधर सकी शताब्दी एक्सप्रेस की चाल
Updated Sun, 28 Jan 2018 08:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
18 घंटे की देरी से आई कर्नाटका एक्सप्रेस
- शताब्दी एक्सप्रेस भी नहीं पकड़ सकी गति
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। रविवार को भी ट्रेनों की रफ्तार बेपटरी रही। कर्नाटका एक्सप्रेस 18 घंटे की देरी से झांसी पहुंची। शताब्दी एक्सप्रेस भी गति नहीं पकड़ सकी। चार घंटे की देरी से चलने के कारण यात्रियों को परेशानी हुई।
दिल्ली में पड़ रहे कोहरे ने एक बार फिर ट्रेनों की चाल बिगाड़ दी है। ट्रेनों के देरी से चलने के कारण यात्रियों को स्टेशन पर ही इंतजार करना पड़ रहा है। रविवार को ट्रेन नंबर 12628 कर्नाटका एक्सप्रेस 18 घंटे की झांसी पहुंची। दिल्ली से आने वाली शताब्दी एक्सप्रेस 4 घंटे, पंजाब मेल साढ़े सात घंटे, छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस सात घंटे, झेलम एक्सप्रेस साढ़े पांच घंटे, सचखंड एक्सप्रेस 6 घंटे, जीटी एक्सप्रेस 4 घंटे, केरला एक्सप्रेस 3.30 घंटे, गोंडवाना एक्सप्रेस साढ़े पांच घंटे की देरी से झांसी पहुंची। दिल्ली जाने वाली ताज एक्सप्रेस 3.30 घंटे की देरी से रवाना हुई। ट्रेनों के देरी से चलने के कारण पूछताछ कार्यालय पर यात्री जुटे रहे। ट्रेनें देरी से चलने के कारण कई यात्रियों ने अपने-अपने टिकट भी रिफंड कराए।