{"_id":"6344727a435e9358a7173b35","slug":"40-lack-tax-thief-jhansi-news-jhs230619542","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीस शहरों में पंजीकृत फर्जी फर्म का भंडाफोड़, 40 लाख की टैक्स चोरी पकड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीस शहरों में पंजीकृत फर्जी फर्म का भंडाफोड़, 40 लाख की टैक्स चोरी पकड़ी
विज्ञापन
झांसी। फर्जी दस्तावेजों के सहारे झांसी समेत बीस शहरों में पंजीकृत फर्म का भंडाफोड़ हो गया। जांच-पड़ताल में मालूम चला कि जालसाज ने 10 साल पहले मरे व्यक्ति के नाम से फर्जी इकरारनामा तैयार करके जीएसटी पंजीकरण हासिल कर लिया था। एक महीने में ही उसने करीब 40 लाख रुपये की टैक्स चपत लगाई। फर्जीवाड़ा उजागर होने के बाद जीएसटी अफसरों ने फर्म के दो ट्रक अगल-अलग जगह सीज कर दिए हैं।
जीएसटी स्टेट विशेष अनुसंधान शाखा को सुभाषगंज, झांसी के पते पर पंजीकृत शर्मा गुड्स डिस्ट्रीब्यूटर में फर्जीवाड़े की शिकायत मिली थी। दीपक शर्मा नामक व्यक्ति ने फर्म का पंजीकरण अगस्त महीने में केंद्रीय जीएसटी में कराया था। एक ही दिन और समय पर यह पंजीकरण झांसी समेत सहारनपुर, बिजनौर, फिरोजाबाद, शाहजहांपुर, मथुरा, चंदौली, कानपुर, संत कबीर नगर, गाजियाबाद, आगरा, अलीगढ़ एवं आजमगढ़ आदि शहरों में कराया गया।
खास बात यह कि सभी जनपदों में पंजीकरण का दिन 22 अगस्त 2022 और समय 3.58 बजे दर्ज है। इसमें एक ही वकील सभी जनपदों में उपस्थित बताया गया। इसकी जांच पड़ताल में इकरारनामे में किया गया फर्जीवाड़ा उजागर हो गया। इसमें वजीर नामक जिस व्यक्ति से इकरारनामा किया गया था उसकी मौत 10 साल पहले हो चुकी थी लेकिन, इसके बावजूद झांसा देकर सेंट्रल जीएसटी का पंजीकरण हासिल कर लिया।
विज्ञापन
अगस्त में पंजीकरण होते ही उसने खेल भी शुरू कर दिया। एक माह के अंदर उसने करीब ढाई करोड़ रुपये के लोहा स्क्रैप की सप्लाई करके करीब 40 लाख की टैक्स चपत लगाई। अपर आयुक्त (ग्रेड वन) भानु प्रकाश मिश्र के मुताबिक फर्जीवाड़ा उजागर होने के बाद स्टेट जीएसटी टीम ने फर्म के दो ट्रक सीज कर दिए हैं। संबंधित फर्म के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।