{"_id":"6ab2e1d94534dd388506f6e5","slug":"40-connections-disconnected-for-non-payment-of-outstanding-bills-jhansi-news-c-420-1-sjhs1005-13443-2026-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: बकाया बिल जमा न करने पर 40 कनेक्शन काटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: बकाया बिल जमा न करने पर 40 कनेक्शन काटे
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
चिरगांव। बिजली विभाग ने मंगलवार को चिरगांव टाउन में विद्युत चेकिंग अभियान चलाया। इसका नेतृत्व उपखंड अधिकारी गगन अग्निहोत्री ने किया। अभियान में 110 उपभोक्ताओं के कनेक्शन जांचे गए। बकाया बिल जमा न करने पर 40 उपभोक्ताओं के विद्युत कनेक्शन काट दिए गए। टीम ने मौके पर करीब 3.5 लाख रुपये के बकाया बिल जमा कराए। दो उपभोक्ताओं के बिल में सुधार कर मौके पर ही भुगतान भी कराया गया। अभियान के दौरान उपभोक्ताओं को समय से बिल जमा करने और बिजली चोरी से बचने के लिए जागरूक किया गया। उपखंड अधिकारी ने सभी से समय पर बिल भुगतान करने और विद्युत चोरी न करने की अपील की। अभियान में अवर अभियंता गुलशन कुमार, राजेश कुमार, कालीचरण, लाइनमैन विशाल कुमार और पिंटू सहित कई कर्मचारी मौजूद रहे। संवाद
0000
बिल जमा न करने पर कटेंगे संयोजन
एरच। विद्युत विभाग ने बकायेदार उपभोक्ताओं पर कार्रवाई शुरू कर दी है। 33/11 केवी विद्युत उपखंड के अंतर्गत आने वाले उपकेंद्रों के अधिकारियों ने बकाया बिलों के भुगतान की अपील की है। उपखंड अधिकारी प्रवीण कुमार ने उपभोक्ताओं से समय पर बिल जमा करने को कहा। उन्होंने चेतावनी दी कि ऐसा न करने पर विद्युत कनेक्शन काट दिए जाएंगे। जिन उपभोक्ताओं पर बिजली बिल बकाया है, उनके कनेक्शन काटे जा रहे हैं। अधिकारियों ने सुचारु विद्युत आपूर्ति के लिए तत्काल बकाया राशि चुकाने की अपील की। संवाद