फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   4 tractor-trolleys seized for illegal sand mining

Jhansi News: अवैध बालू खनन करते 4 ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त

Thu, 25 Jun 2026 02:11 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 25 Jun 2026 02:11 AM IST
विज्ञापन
4 tractor-trolleys seized for illegal sand mining
मऊरानीपुर। नवादा गांव में बुधवार को अवैध रूप से बालू का खनन कर रहे चार ट्रैक्टर-ट्रॉली को पकड़ लिया गया। अचानक हुई कार्रवाई से खनन माफियाओं में हड़कंप मच गया। उपजिलाधिकारी श्वेता साहू को बुधवार को प्रात: 6 बजे सूचना मिली थी कि ग्राम नवादा के पास बड़े पैमाने पर अवैध बालू का खनन और परिवहन किया जा रहा है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए एसडीएम तुरंत हरकत में आईं और नायब तहसीलदार अमित कुमार मुदगिल के साथ मौके पर छापेमारी के लिए रवाना हो गईं। प्रशासनिक टीम जब नवादा गांव के पास पहुंची, तो वहां धड़ल्ले से बालू का अवैध खनन किया जा रहा था। टीम ने घेराबंदी कर मौके से अवैध बालू से लदे चार ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को अपने कब्जे में ले लिया। एसडीएम के निर्देश पर पकड़े गए सभी ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को मऊरानीपुर की गल्ला मंडी परिसर में लाकर खड़ा करवा दिया गया है। मामले की पूरी रिपोर्ट तैयार कर खनिज विभाग और उच्चाधिकारियों को भेज दी गई है, ताकि आगे की दंडात्मक व विधिक कार्रवाई की जा सके। अधिकारियों का कहना है कि क्षेत्र में किसी भी कीमत पर अवैध खनन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed