फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   37 railway crossings were closed in one year, underbridges and overbridges were constructed

Jhansi News: एक साल में बंद हुईं 37 रेलवे क्रॉसिंग, अंडरब्रिज और ओवरब्रिज का किया गया निर्माण

Sat, 05 Apr 2025 01:57 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 05 Apr 2025 01:57 AM IST
विज्ञापन
37 railway crossings were closed in one year, underbridges and overbridges were constructed

विज्ञापन






अमर उजाला ब्यूरो

झांसी। रेलवे ने झांसी रेल मंडल में अपनी 37 रेलवे क्रॉसिंग को बंद कर दिया है। इनके स्थान पर ओवरब्रिज व अंडरब्रिज का निर्माण किया गया है। इससे लोगों की सड़क मार्ग से आवागमन की सहूलियत बढ़ गई है।



ट्रेन के गुजरने पर रेलवे क्रॉसिंग बंद होने के बाद भी लोग ट्रैक से गुजरने से नहीं चूकते हैं। इससे हर समय दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। इसके अलावा, क्रॉसिंग पर रेलवे को तीन शिफ्टों में कर्मचारियों की तैनाती करनी पड़ जाती है। रेलवे को मोटी रकम खर्च करनी पड़ती है। इससे निपटने के लिए रेलवे का फोकस स्थायी रूप से क्रॉसिंग बंद करने पर है। क्राॅसिंग की जगह ओवरब्रिज और अंडरब्रिज बनाए जा रहे हैं। रूट डायवर्ट करके भी सड़क के लिए रास्ता दिया जा रहा है। रेलवे की इन कोशिशों के चलते वित्तीय वर्ष 2024-25 में 37 रेलवे फाटक स्थायी रूप से बंद हो गए हैं।
विज्ञापन


डीआरएम दीपक कुमार सिन्हा ने बताया कि झांसी मंडल में सुरक्षा और संरक्षा को देखते हुए मानवयुक्त गेटों को हटाने का कार्य लगातार किया जा रहा है। आगे भी ऐसे गेट हटाने की योजना पर काम चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed