फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   368 passengers left for Maha Kumbh in three special trains

Jhansi News: महाकुंभ के लिए तीन स्पेशल ट्रेनों से रवाना हुए 368 यात्री

Mon, 13 Jan 2025 01:37 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी Updated Mon, 13 Jan 2025 01:37 AM IST
विज्ञापन
368 passengers left for Maha Kumbh in three special trains
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झांसी। सोमवार से शुरू हो रहे महाकुंभ में शामिल होने के लिए रविवार को तीन स्पेशल ट्रेनों से 368 यात्री प्रयागराज के लिए रवाना हुए। इस दौरान वीरांगना लक्ष्मीबाई, झांसी रेलवे स्टेशन पर जय-जय श्रीराम और हर-हर महादेव के जयकारों की गूंज सुनाई देती रही।
महाकुंभ के लिए रेल प्रशासन की ओर से स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है। इन ट्रेनों के कोचों पर चित्रों के माध्यम से कुंभ की भव्यता को दर्शाया गया है। इसके लिए सभी ट्रेनों में क्यूआर कोड भी लगाए गए हैं, जिन्हें स्कैन करते ही महाकुंभ से जुड़ीं विस्तृत जानकारियां मोबाइल स्क्रीन पर आ जाती हैं।
विज्ञापन

रविवार को सुबह चार बजे, दस बजे और दोपहर 12 बजे तीन स्पेशल ट्रेनें प्रयागराज के लिए रवाना हुईं। इन ट्रेनों के 216 टिकट कटे, जिनके जरिये 368 यात्रियों ने अपनी यात्रा प्रारंभ की। श्रद्धालुओं की सुरक्षा की दृष्टि से सभी ट्रेनों में जीआरपी का सुरक्षा दस्ता भी मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी मनोज कुमार सिंह ने बताया कि रेलवे की ओर से महाकुंभ में जाने वाले यात्रियों की सुविधा के विशेष प्रबंध किए गए हैं। सामान्य तौर पर विशेष गाड़ियां तो चलाई ही जा रही हैं। इसके अलावा स्नान की विशेष तिथियों पर अन्य स्पेशल ट्रेनों का भी संचालन किया जा रहा है।


इन तिथियों में होगा स्पेशल ट्रेनों का संचालन
ट्रेन संख्या 01809 वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी-प्रयागराज छिवकी कुंभ मेला अनारक्षित स्पेशल 12 से 16 जनवरी, 28 जनवरी से 5 फरवरी, 11 से 14 फरवरी और 25 से 28 फरवरी तक चलाई जाएगी। यह गाड़ी सुबह चार बजे यहां से रवाना होगी। इन्हीं तिथियों पर ट्रेन संख्या 01811 भी चलेगी। यह ट्रेन यहां से सुबह 10:10 बजे प्रस्थान करेगी। यह सभी ट्रेनें रास्ते में पड़ने वाले कमोबेश सभी छोटे-बड़े स्टेशनों पर ठहराव लेते हुए आगे बढ़ेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed