{"_id":"67784c8c82e1f74f750713ff","slug":"360-women-of-the-district-will-become-entrepreneurs-preparation-to-provide-loan-of-rs-5-lakh-to-all-jhansi-news-c-11-1-jhs1032-466725-2025-01-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: उद्यमी बनेंगी जिले की 360 महिलाएं, सभी को पांच-पांच लाख का ऋण दिलाने की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: उद्यमी बनेंगी जिले की 360 महिलाएं, सभी को पांच-पांच लाख का ऋण दिलाने की तैयारी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। झांसी की महिलाएं अब उद्यमिता के क्षेत्र में भी आगे आने को तैयार हैं। स्वयं सहायता समूहों से जुड़ीं 360 महिलाओं ने अपना कारोबार शुरू करने में रुचि दिखाई है। ऐसे में अब ग्रामीण आजीविका मिशन की इन महिलाओं को उद्यम के लिए पांच-पांच लाख रुपये का ऋण दिलाने की तैयारी है।
उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री युवा उद्यमिता विकास अभियान के तहत 18 से 40 वर्ष की आयु के बेरोजगार युवाओं को पांच लाख रुपये तक का ऋण उपलब्ध कराया जाता है। ऋण बगैर किसी गारंटी के उपलब्ध कराया जाता है। सरकार की ओर से चार साल में ऋण की अदायगी पर ब्याज में तो छूट दी ही जाती है। साथ ही सब्सिडी भी दी जाती है। हालांकि, ऋण के लिए आवेदक का किसी न किसी व्यवसाय में कौशल का प्रशिक्षण होना जरूरी होता है। उद्यम शुरू करने के लिए मिलने वाले इस ऋण के लिए 360 महिलाओं ने रुचि दिखाई है। इन सभी महिलाओं को डाटा ग्रामीण आजीविका मिशन की ओर से तैयार कर लिया गया है। विभाग अपने प्रयासों से इन महिलाओं को ऋण दिलाने का काम करेगा।
विज्ञापन
उपायुक्त स्वत: रोजगार बीआर अंबेड ने बताया कि उद्यम शुरू करने में रुचि दिखाने वाली ज्यादातर महिलाएं व्यावसायिक रूप से प्रशिक्षित हैं। जो महिलाएं प्रशिक्षित नहीं हैं, उन्हें प्रशिक्षण दिलाया जा रहा है। ऋण दिलाने में महिलाओं की पूरी मदद की जा रही है। महिलाएं उद्यमिता में आगे आए, सरकार की भी यह मंशा है।
विज्ञापन