फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   36 thousand liters of sanitizer wasted in Jhansi

झांसी में 36 हजार लीटर सैनिटाइजर बर्बाद: कोरोना की मार कम होने से घटी डिमांड, एक हजार दवा विक्रेताओं को लगा झटका

Sat, 02 Apr 2022 10:28 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, झांसी
अमर उजाला ब्यूरो, झांसी Published by: आकाश दुबे Updated Sat, 02 Apr 2022 10:28 PM IST
सार

झांसी जिला केमिस्ट एसोसिएशन के सचिव नितिन मोदी का कहना है कि जिले में एक हजार थोक और फुटकर दवा विक्रेताओं के पास करीब 36,000 लीटर सैनिटाइजर रखे-रखे एक्सपायर हो गया है। जिले में जून 2021 में एक-एक दिन में 10-10 लाख रुपये का सैनिटाइजर बिक गया। लेकिन अब कोरोना संक्रमण कम होने के कारण डिमांड घट गई। है। 

विज्ञापन
36 thousand liters of sanitizer wasted in Jhansi
हैंड सैनिटाइजर (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Social media

विस्तार

झांसी में एक हजार दवा विक्रेताओं के पास रखा-रखा 50 लाख का सैनिटाइजर एक्सपायर हो गया है। कोरोना की दूसरी लहर जब पीक पर पहुंची तो सैनिटाइजर सबको मिल नहीं पाता था। अब महामारी थमने के बाद इसे कोई खरीद नहीं रहा है।

विज्ञापन


कोरोना महामारी से बचाव के लिए गाइडलाइन में मास्क, सोशल डिस्टेंसिंग के साथ-साथ सैनिटाइजर का उपयोग करना अनिवार्य किया गया था। अप्रैल 2020 से शुरू हुई कोविड की पहली लहर ज्यादा घातक नहीं रही। बावजूद इसके लोगों ने सैनिटाइजर की खूब खरीददारी की। अप्रैल 2021 में कोरोना की दूसरी लहर में आई तो चारों तरफ तबाही मचा दी। इस लहर में मौतों का आंकड़ा तेजी से बढ़ा। कई लोगों को गंभीर रूप से बीमार कर दिया। ऐसे में सैनिटाइजर की मांग भी तेजी से बढ़ी।
विज्ञापन


हाल ये रहा कि जून 2021 में एक-एक दिन में 10-10 लाख का सैनिटाइजर बिक गया। ऐसे में थोक दवा विक्रेताओं ने भी इसका खूब स्टॉक कर दिया। जब तीसरी लहर आई तो दवा विक्रेताओं को इसकी बिक्री की उम्मीद थी, मगर टीकाकरण की वजह से ये लहर बेअसर साबित हो गई। दिन भर में 20 हजार रुपये से अधिक सैनिटाइजर नहीं बिक सका। अब मार्च में 200 थोक और 800 फुटकर दवा विक्रेताओं के पास रखा-रखा 36 हजार लीटर सैनिटाइजर एक्सपायर हो गया है। इसकी कीमत लगभग 50 लाख रुपये है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

जिला केमिस्ट एसोसिएशन का है यह कहना

झांसी जिला केमिस्ट एसोसिएशन के सचिव नितिन मोदी का कहना है कि जिले में एक हजार थोक और फुटकर दवा विक्रेताओं के पास करीब 36,000 लीटर सैनिटाइजर रखे-रखे एक्सपायर हो गया है। इसकी कीमत 50 लाख रुपये है। इससे विक्रेताओं को नुकसान हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed