फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   34 allotted in 72 liquor shops

शराब की 72 दुकानों में 34 हुईं आवंटित

Tue, 22 Mar 2022 09:54 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 22 Mar 2022 09:54 PM IST
विज्ञापन
34 allotted in 72 liquor shops
झांसी। मंगलवार को विकास भवन में प्रशासन और आबकारी विभाग द्वारा जिले की कुल 439 दुकानों के लिए नवीनीकरण और आवंटन की प्रक्रिया शुरू की गई। इसके तहत 367 दुकानों को फरवरी में नवीनीकृत किया गया। बाकी 72 दुकानों के लिए लॉटरी प्रक्रिया लागू की गई, इसमें 34 दुकानें प्रथम फेज में आवंटित की गईं। वहीं, बची 38 दुकानों को द्वितीय फेज में लॉटरी प्रक्रिया से आवंटित किया जाएगा।
विज्ञापन

जिले की शराब की दुकानों को नवीनीकरण की प्रक्रिया के लिए आबकारी विभाग की ओर से सभी लाइसेंसधारकों को निर्धारित फीस जमा करने के निर्देश दिए गए थे। उधर, मंगलवार को जिन 34 दुकानों को लॉटरी की प्रथम प्रक्रिया में आवंटित किया गया, इसमें देशी की 14, अंग्रेजी की 11, बीयर 7, मॉडल एक, भांग 1 दुकान आवंटित की गई। इस मौके पर उप आबकारी आयुक्त सुनील कुमार मिश्रा, जिला आबकारी अधिकारी प्रमोद कुमार गोयल, एडीएम (वित्त एवं राजस्व) रामअक्षयवार चौहान, सीओ सिटी प्रदीप कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed