{"_id":"6799395b791e22b38b037b41","slug":"33-kv-line-poles-are-being-installed-haphazardly33-kv-line-poles-are-being-installed-haphazardly-jhansi-news-c-11-1-jhs1032-483144-2025-01-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: बेतरतीब लगाए जा रहे 33 केवी लाइन के खंभे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: बेतरतीब लगाए जा रहे 33 केवी लाइन के खंभे
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। बिजली विभाग की टीम ने राजघाट नहर के किनारे सड़क पर बेतरतीब खंभे लगाना शुरू कर दिया है। इन खंभों पर 33 केवी की बिजली की लाइन डाली जाएगी। वहीं, स्थानीय लोगों ने बीचोंबीच खंभे लगाने का आरोप लगाया। खंभों को सड़क किनारे लगाने की मांग की है।
हंसारी से नंदनपुरा सब स्टेशन तक आ रही 33केवी की लाइन में फाल्ट होने पर बिजली विभाग की टीम को गश्त लगाकर फाल्ट का पता लगाने में काफी समय लग जाता था। इससे निपटने के लिए बिजली विभाग ने राजघाट नहर किनारे पैंथर कंडक्टर के साथ नई 33केवी लाइन बिछाने का काम तेजी से शुरू कर दिया।
ग्रामीणों ने बताया कि टीम ने कई स्थान पर सड़क के बीच में खंभे लगा दिए हैं, जिससे लोगों के बीच में अनहोनी की आशंका बनी हुई है। लोगों का कहना है कि सबसे ज्यादा दिक्कत वाहन चलाने वालों के साथ हो सकती है। अगर किसी दिन कोई वाहन इसके संपर्क में आ गया तो बड़ा हादसा हो सकता है। अधिशासी अभियंता रविंद्र कुमार ने कहा कि वर्तमान में जहां तक सड़क बनी हुई है, उसके किनारे खंभे लगाए जा रहे हैं। अन्य सड़कों का जब चौड़ीकरण होगा, तब संस्था खंभे हटवाएगी तो खर्च का भुगतान करेगी।
विज्ञापन
0- यह कहना है लोगों का
बिजली विभाग की टीम हाई वोल्टेज की लाइन बिछाने के लिए सड़क के बीच में ही खंभे लगा रही है, जो गलत है। सड़क चौड़ी होने के बाद लोगों को आवागमन में काफी दिक्कत होगी। - शीतल प्रजापति, व्यवसायी
राजघाट नहर के किनारे सड़क का चौड़ीकरण किया जाना है। इसलिए बिजली विभाग को 33केवी लाइन बिछाने के लिए खंभे किनारे लगाने चाहिए ताकि लोगों को परेशानी न हो। - सुमित साहू, व्यवसायी