फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   321 kilo meeter ka track bichega

चौथी रेलवे लाइन के लिए सर्वे पूरा, 321 किलोमीटर तक बिछेगा ट्रैक

Mon, 22 Mar 2021 02:22 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 22 Mar 2021 02:22 AM IST
विज्ञापन
321 kilo meeter ka track bichega
321 kilo meeter ka track bichega
झांसी। धौलपुर-झांसी से बीना के बीच (321 किलोमीटर) चौथी रेल लाइन पर सर्वे काम पूरा हो गया है। एक करोड़ रुपये के बजट से सर्वे काम पूरा कर लिया गया है।जल्द काम शुरू होगा। दिल्ली-मुंबई मुख्य ट्रैक पर बढ़ते ट्रैफिक को देखते हुए धौलपुर से बीना के बीच चौथी रेललाइन बिछाई जाएगी। यह काम 4869.95 करोड़ से होगा।
विज्ञापन

दिल्ली- मुंबई मेन ट्रैक पर बढ़ते यातायात को देखते हुए धौलपुर, झांसी व बीना के बीच तीसरी रेल लाइन बिछाने का काम चल रहा है। रेल बजट में इस सेक्शन के बीच चौथी रेल लाइन के सर्वे को मंजूरी भी मिली थी। वर्तमान में धौलपुर-झांसी व बीना के मध्य तीसरी रेल लाइन का काम छह चरणों में चल रहा है। इस काम को मार्च 2022 तक पूरा होना है। धौलपुर- झांसी व बीना के बीच तीसरी और चौथी रेल लाइन बनने के ट्रेनों की गति बढ़ेगी। सफर का समय बचने के साथ ही ट्रेनों की लेटलतीफी पर भी अंकुश लगेगा।
विज्ञापन

रेलवे अधिकारियों के मुताबिक सर्वे पूरा होने के बाद अब तेजी से काम होगा। सर्वे पूरा होने के बाद अब तय किया जाएगा कि धौलपुर से बीना के बीच कितने ब्रिज बनाने की जरूरत पड़ेगी। साथ ही, पहाड़ कितने काटने होंगे। दरअसल डबरा व ग्वालियर के बीच आंतरी, संदलपुर और सिथौली स्टेशन के बीच बड़े क्षेत्र में पहाड़ी क्षेत्र है। जिससे काटकर चौथी रेल लाइन निकाली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन स्टेशनों का भी हुआ सर्वे
पहले चरण में धौलपुर स्टेशन से घेर, हेतमपुर, सिकरौदा कवारी, मुरैना, सांक, नूराबाद, बानमौर, रायरू, बिरला नगर, ग्वालियर, सिथौली, संदलपुर, आंतरी, अनंतपेठ, सिमरियाताल, डबरा, कोटरा, सोनागिर, दतिया, चिरुला, करारी व झांसी स्टेशन के बीच सर्वे काम पूरा हो गया है।
मालगाड़ी के लिए बन जाएगा अलग रास्ता
रेलवे बोर्ड तीसरी और चौथी रेल लाइन बिछाकर मालगाड़ी संचालन के लिए एक अलग रास्ता बना रहा है। ऐसा होने पर सवारी और मालगाड़ी दोनों का ही समय पालन बेहतर हो सकेगा। नई ट्रेनों को चलाने का भी रास्ता साफ हो जाएगा। पिछले कुछ सालों में मालगाड़ियों से लेकर यात्री ट्रेनों की संख्या में भी इजाफा हुआ है।

चौथी रेल लाइन के लिए सर्वे का काम पूरा हो चुका है। अब जल्द ही काम शुरू होगा। पहले चरण में धौलपुर से झांसी और बीना से भोपाल के बीच चौथी रेल लाइन का काम होगा। तीसरी व चौथी रेल लाइन का काम पूरा होने के बाद ट्रेनों की रफ्तार में भी इजाफा होगा। नई ट्रेनों के दौड़ने का भी रास्ता होगा।
मनोज कुमार सिंह, जनसंपर्क अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed