फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   32 new power substations to be built in Jhansi, Jalaun and Lalitpur

झांसी, जालौन व ललितपुर में बनेंगे 32 नए बिजली सबस्टेशन

Fri, 24 Dec 2021 02:42 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 24 Dec 2021 02:42 AM IST
विज्ञापन
32 new power substations to be built in Jhansi, Jalaun and Lalitpur
झांसी। मंडल के झांसी, जालौन व ललितपुर जनपद में ओवर लोड चल रहे बिजली घरों का भार कम करने के लिए 32 नए सब स्टेशन बनाने की योजना है। इन सबस्टेशनों के लिए जगह चिह्नित करने का काम शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन

झांसी, ललितपुर व जालौन जिले में लगातार बिजली उपभोक्ताओं की संख्या बढ़ती जा रही है। इससे सबस्टेशनों पर लोड बढ़ता जा रहा है। अभी तीनों जनपदों में 119 सबस्टेशन हैं। जबकि ओवर लोड सबस्टेशनों का भार कम करने के लिए नए बिजली घर बनाने की जरूरत है। भविष्य में ओवर लोडिंग के कारण बिजली कटौती की समस्या उत्पन्न न हो सके इसके लिए 32 नए सबस्टेशन बनाने की तैयारी चल रही है।
विज्ञापन

झांसी जनपद में मेडिकल कॉलेज के निकट, ग्वालियर रोड स्थित सिमरधा, धमना खुर्द, मुड़ई, अमरोख, गडुका, सुकुवां ढुकुवां रोड, घुघुवा, बड़वार, चुरारा, भदरवारा, मड़ोरी व कंचनपुरा में नया सबस्टेशन बनाने की योजना है। इसी तरह ललितपुर जिले में तालबेहट के सेरवासकला, भेलोनीलोध, केलगुवां चौराहा, नराहट, बालाबेहट, कारीटोरन, सैदपुरा, सिलावन, सिलगन, कल्याणपुरा में सबस्टेशन बनाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, जालौन जिले के बड़ागांव, ऐर, सामी, भेंड, गोपालपुरा, उमरारखैरा, चुर्खी रोड, उमरी, बरखैरा, हरदोई राजा, कमशेरा, अलीपुर व निपनिया में सबस्टेशन बनेगा। इस सबस्टेशनों के लिए वैवकॉक्स कंपनी सर्वे का काम कर रही है। इस संबंध में अधीक्षण अभियंता (ग्रामीण) जेपीएन सिंह ने बताया कि नए सबस्टेशनों के लिए स्थान का चयन होते ही कार्य योजना मुख्यालय आगरा भेज दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed