फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   एक कक्षा में पढ़ रहे 60 विद्यार्थी

एक कक्षा में पढ़ रहे 60 विद्यार्थी

Thu, 07 Feb 2019 06:56 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 07 Feb 2019 06:56 PM IST
विज्ञापन
एक कक्षा में पढ़ रहे 60 विद्यार्थी
एक कक्षा में पढ़ रहे 60 विद्यार्थी
विज्ञापन

टोड़ीफतेहपुर। टहरौली तहसील के ग्राम पंचायत कर्री से संबद्ध मझगुवां गांव के प्राथमिक विद्यालय के भवन की हालत जर्जर है। पिछले आठ महीने से अव्यवस्थाओं की वजह से कक्षा एक से लेकर पांच तक के सभी 60 विद्यार्थियों को एक ही कमरे में बैठाकर पढ़ाया जा रहा है। जिससे उनकी पढ़ाई प्रभावित हो रही है। वहीं, शिक्षा के अफसर इस ओर बेपरवाह बने हुए है।

बच्चों के अभिभावक गुलाब श्रीवास व कमलेश कुमार ने बताया कि कमरों की हालत बेहद खराब है। जिसकी वजह से पिछले आठ माह से बच्चों को भूकंप रोधी कमरे में बैठाकर पढ़ाया जा रहा है जिस से बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। एक कमरे में कक्षा एक से लेकर कक्षा पांच तक के 60 बच्चे पढ़ाने से उनकी पढ़ाई भी प्रभावित हो रही है। प्रधानाध्यापक भूपेंद्र कुमार ने बताया कि कमरे क्षतिग्रस्त होने की वजह से एक कक्ष में बच्चो को पढ़ाना पड़ रहा है। जिसकी जानकारी उन्होंने विभागीय उच्चअधिकारियों को लिखत में एवं मौखिक तौर पर दे दी है, लेकिन अब तक समस्या का समाधान नहीं हुआ है। प्रधान जायपत्ति रामेश्वर पिपरेया ने बताया कि करीब तीन वर्ष से जर्जर हालत में विद्यालय के कमरे पड़े है शिक्षा विभाग को जानकारी होने पर भी कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। इस संबंध में खंड शिक्षाधिकारी गुरसराय नरेश रावत ने बताया कि उन्होंने वीडीओ को विद्यालय के जर्जर हालत में कमरो के संबंध में अवगत करा दिया है जल्दी ही समस्या का समाधान कर दिया जाएगा। वहीं, बेसिक शिक्षाधिकारी हरवंश कुमार का कहना है कि उनके संज्ञान में अब तक यह मामला नहीं था। उन्होंने कहा कि जल्द ही जांच कराकर विद्यालय की समस्या को ठीक कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed