{"_id":"5fd518218ebc3e3ba24da996","slug":"31-people-again-fir-for-road-jaam-jhansi-news-jhs1833377137","type":"story","status":"publish","title_hn":"झांसी-ग्वालियर राजमार्ग पर जाम लगाने वाले 31 लोगों पर एफआईआर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झांसी-ग्वालियर राजमार्ग पर जाम लगाने वाले 31 लोगों पर एफआईआर
विज्ञापन
झांसी। बृहस्पतिवार रात झांसी-ग्वालियर राजमार्ग पर अंबावाय के पास ट्रक से टक्कर से युवक की मौत के बाद लोगों ने जाम लगाया था। पुलिस ने जाम लगाने के मामले में 9 नामजद और 22 अज्ञात लोगों पर एफआईआर दर्ज की है।
थाना सीपरी बाजार इलाके के प्रीतमपुरा गांव निवासी जितेंद्र अहिरवार को अंबावाय के पास ट्रक ने टक्कर मार दी थी। मौके पर ही मौत के बाद गुस्साए लोगों ने झांसी-ग्वालियर राजमार्ग पर जाम लगा दिया था। मौके पर पहुंची पुलिस ने कड़ी मशक्क्त के बाद जाम खुलवाया था। पुलिस ने इस मामले में प्रीतमपुर गांव निवासी रामसेवक अहिरवार, लालाराम अहिरवार, महेंद्र अहिरवार, बलवीर अहिरवार, कढोरी अहिरवार, धर्मेंद्र अहिरवार, राजू अहिरवार समेत 22 अज्ञात लोगों पर एफआईआर दर्ज कर ली है।
महिला की मौत के बाद ससुरालियों पर एफआईआर
झांसी। थाना रक्सा क्षेत्र में महिला के फांसी लगाकर जान देने के मामले में पुलिस ने ससुरालियों पर एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
थाना बबीना के भड़रा मथुरापुरा गांव निवासी मोहनलाल की पुत्री रानी ने 10 दिसंबर को फांसी लगा ली थी। परिजनों ने आरोप लगाया है कि ससुरालियों ने दहेज की मांग पूरी न होने पर हत्या कर शव लटका दिया। पिता की तहरीर पर रक्सा पुलिस ने पति रूपसिंह, ससुर ज्वाला प्रसाद, सीता, जेठ अनिल, जेठानी रजनी, ननद रानी पर एफआईआर दर्ज की है।