फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   31 hockey heroes will shine in Dadda's city

Jhansi News: दद्दा की नगरी में जलवा बिखरेंगे हॉकी के 31 सूरमा

Wed, 09 Apr 2025 03:00 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 09 Apr 2025 03:00 AM IST
विज्ञापन
31 hockey heroes will shine in Dadda's city

विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो



झांसी। दद्दा ध्यानचंद की नगरी में भारतीय टीम में शामिल रहे 31 खिलाड़ी अपना खेल का जलवा बिखेरेंगे। इनमें से 9 खिलाड़ी ओलंपिक में हिस्सा ले चुके हैं। 15वीं हॉकी इंडिया सीनियर पुरुष हॉकी चैंपियनशिप (4 से 15 अप्रैल) के दौरान झांसीवासी दुनिया के सबसे बेहतरीन पेनल्टी कॉर्नर खिलाड़ी अमित रोहिदास, देश के सर्वश्रेष्ठ स्ट्राइकर अभिषेक नैन, ऑल राउंडर सुमित (हरियाणा), फारवर्ड राजकुमार पाल (उप्र), नीलकांत शर्मा जैसे सूरमा खिलाड़ियों को खेलता देखेंगे।



सबसे अधिक आठ अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी पंजाब टीम से खेलते दिखेंगे। इनमें हार्दिक सिंह, वरुण कुमार, सुखजीत सिंह, जर्मन प्रीत सिंह, सुखजीत सिंह , गुरजंट सिह, कृष्ण बहादुर एवं अंगदबीर सिंह शामिल हैं। हरियाणा में अभिषेक नैन, सुमित, संजय, यशदीप सिवाच, बॉबी सिंह धामी, राजिंदर सिंह व पवन समेत सात खिलाड़ी शामिल किए गए हैं। ओडिशा से स्ट्राइकर अमित रोहिदास के साथ नीलम खेस, डिप्सन तिर्की, शिलानंद लाकरा व अमनदीप लाकरा शामिल किए गए हैं। यूपी से राज कुमार पाल, विष्णुकांत सिंह व उत्तम सिंह खेलेंगे। कर्नाटक से मोहम्मद रहील, वीसी पुवन्ना व मोहित, महाराष्ट्र से सूरज करकेरा व आदित्य लालगे, मणिपुर से नीलकांत शर्मा व रविचंद्र सिंह एवं तमिलनाड़ से सेल्वम कार्ति मैदान में अपनी टीम को जीतने के लिए पसीना बहाते नजर आएंगे।
विज्ञापन




सबकी निगाहें अमित रोहिदास एवं राजकुमार पाल की ओर टिकी रहेंगी। अमित की गिनती दुनिया के श्रेष्ठ पेनल्टी कॉर्नर विशेषज्ञ के तौर पर होती है। अमित रोहिदास को हाल में हॉकी इंडिया परगट सिंह अवार्ड फॉर द डिफेंडर ऑफ द ईयर से भी नवाजा जा चुका है। क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी सुरेश बोनकर के मुताबिक, इन अंतराष्ट्रीय खिलाड़ियों के होने से दिलचस्प मुकाबला देखने को मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनसेट

नहीं आए भारतीय कप्तान हरमनप्रीत सिंह



पुलिस हॉकी प्रतियोगिता में व्यस्त होने से भारतीय हॉकी टीम के कप्तान हरमनप्रीत सिंह झांसी नहीं आए। पंजाब पुलिस में डिप्टी एसपी पद पर तैनात होने की वजह से वह पंजाब टीम के साथ यहां नहीं आ सके। हॉकी इंडिया ने भारतीय टीम के सभी खिलाड़ियों समेत अंतराष्ट्रीय खिलाड़ियों के लिए सीनियर चैंपियशिप में खेलने को अनिवार्य किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed