फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   30 public places will be take public adress system

30 सार्वजनिक स्थानों पर लगेंगे पब्लिक एड्रेस सिस्टम

Sat, 17 Oct 2020 01:45 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 17 Oct 2020 01:45 AM IST
विज्ञापन
30 public places will be take public adress system
झांसी। महानगर की जनता तक सूचनाओं को पहुंचाने के लिए नगर निगम 30 स्थानों पर पब्लिक एड्रेस सिस्टम विकसित करेगा। चिह्नित स्थानों पर स्पीकर और एलईडी स्क्र्रीन लगाई जाएंगीं। ताकि लोगों को हर जानकारी सुगम तरीके से दी जा सके। नगर निगम ने इसे लेकर तैयारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पिछले दिनों शासन ने हर शहर में पब्लिक एड्रेस सिस्टम विकसित करने के निर्देश दिए थे। इसे लेकर हर जिले में शासन ने डीएम की अध्यक्षता में कमेटी बनाई थी। शासन की मंशा है कि शहरों के सार्वजनिक स्थानों पर ऐसी व्यवस्था की जाए, जिसके जरिए लोगों तक सूचना पहुंचाई जा सके। इसके लिए नगर निगम ने तैयारी शुरू कर दी है। निगम महानगर के 10 सार्वजनिक स्थानों पर एलईडी और स्पीकर और 20 सार्वजनिक स्थानों पर स्पीकर लगाएगा। नगर निगम के अधिकारियों के मुताबिक टेंडर प्रक्रिया जल्द शुरू कर दी जाएगी। अधिशासी अभियंता अमित शर्मा ने बताया कि पब्लिक एड्रेस सिस्टम को लेकर काम चल रहा है। कोशिश है कि दीपावली से पहले हर सार्वजनिक स्थान पर व्यवस्था कर दी जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed