फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   3 din me khali ho jaye meykhane, gatak gye 3.5 caror ki sarav

तीन दिन में खाली हो गए मयखाने, गटक गए साढ़े तीन करोड़ रुपये की शराब

Fri, 08 May 2020 02:34 AM IST
झांसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Published by: झांसी ब्यूरो Updated Fri, 08 May 2020 02:34 AM IST
विज्ञापन
3 din me khali ho jaye meykhane, gatak gye 3.5 caror ki sarav
wine

लॉकडाउन में 41 दिन बाद दुकानें खुलीं तो ऐसी खरीदारी हुईं कि अधिकांश दुकानों के स्टॉक खाली हो गए। तीन दिन के भीतर जिले के लोग साढ़े तीन करोड़ की शराब पी गए। ऐसे में दुकानों पर शौकीनों को मायूसी हाथ लगी। जल्द ही दुकानोें पर स्टॉॅक आने की उम्मीद है।

विज्ञापन


कोरोना वायरस का प्रकोप बढ़ने के बाद लगाए लॉकडाउन के बीच शराब की दुकानें बंद कर दी गई थीं। लगभग 41 दिन लॉकडाउन के तीसरे चरण में 4 मई को दुकानें खुलने के बाद दुकानों पर भीड़ उमड़ गई थी। पहले दिन ही जिले में डेढ़ करोड़ की शराब बिकी थी।
विज्ञापन


इसके बाद दो दिन के भीतर शौकीन दो करोेड़ की शराब पी गए। ऐसे मेेें तीन दिन के भीतर साढ़े तीन करोड़ की शराब शौकीन पी गए। तीन दिन के भीतर शराब की दुकानोें का स्टॉक खत्म हो जाने के कारण शौकीन मायूस नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला आबकारी अधिकारी प्रमोद कुमार गोयल ने बताया कि स्टॉक के लिए ऑर्डर पहले ही दिए जा चुके हैं। कंपनियों ने आपूर्ति भी शुरू कर दी है। जल्द ही जिले में गाड़ियां आनी शुरू हो जाएंगी, उसके बाद दुकानों पर स्टॉक की कोई कमी नहीं रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed