फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   289 posts vacant in Civil Defence, recruitment opened

Jhansi News: सिविल डिफेंस में 289 पद खाली, खोली गई भर्ती

Mon, 12 May 2025 01:59 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 12 May 2025 01:59 AM IST
विज्ञापन
289 posts vacant in Civil Defence, recruitment opened

विज्ञापन




अमर उजाला ब्यूरो

झांसी। सीमा पर तनाव के बीच नागरिक सुरक्षा कोर ने भर्ती प्रक्रिया आरंभ कर दी है। झांसी में नागरिक सुरक्षा कोर में स्वयं सेवक के 289 पद खाली हैं। इस पद पर भर्ती होगी। नागरिक कोर अफसरों का कहना है कि मौजूदा परिस्थितियों को देखते हुए पुलिस सत्यापन में छूट दी गई है। पूर्व सैनिकों को भी कोर से जोड़ा जाएगा।



युद्ध अथवा आपदा के समय बिना सेना में भर्ती हुए सामाजिक जिम्मेदारी निभाई जा सकती है। इसके लिए नागरिक सुरक्षा कोर अच्छा माध्यम है। इसके जरिये युवा आंतरिक सुरक्षा घेरा बनाने में अपना योगदान दे सकते हैं। झांसी में सिविल डिफेंस की आठ शाखाओं में कुल 3285 पद हैं। इनमें 2996 स्वयं सेवक कार्यरत हैं जबकि 289 पद खाली हैं। कार्यरत स्वयंसेवकों में करीब 371 सदस्य वार्डन सेवा से हैं, जिनकी किसी भी अभियान में सीधी भागीदारी होती है।
विज्ञापन


पाकिस्तान के साथ तनाव को देखते हुए गृह मंत्रालय ने जल्द से जल्द खाली पदों को भरने की कवायद करने को कहा है। इसमें शामिल होने के इच्छुक लोगों को फार्म भरवाकर उनका प्रशिक्षण आरंभ करने के लिए कहा गया है। उपनियंत्रक जयराज तोमर के मुताबिक, स्वयंसेवक के तौर पर भर्ती होने का इच्छुक कोई भी व्यक्ति विकास भवन के सामने स्थित कार्यालय में आकर फार्म ले सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन




इनसेट



झांसी में नागरिक सुरक्षा में कार्यरत स्वयंसेवक

शाखा कुल पद कार्यरत



गृह अग्निशमन सेवा 2000 1855



सहायक अग्निशमन सेवा 92 92

वार्डन सेवा 371 227



संचार सेवा 63 63

हताहत सेवा 485 485



प्रशिक्षण सेवा 33 33

बचाव सेवा 85 85



कल्याण सेवा 152 152

इनसेट

पूर्व सैनिक भी किए जाएंगे भर्ती



सिविल डिफेंस में पूर्व सैनिकों की भी भर्ती की जाएगी। इसके लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा। भारत सरकार की ओर से इस बारे में जिलाधिकारी को पत्र भेजा गया है। अभी तक उनका भी पुलिस सत्यापन कराया जाता था, लेकिन अभी हो रही भर्ती में पुलिस सत्यापन नहीं कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed