{"_id":"67192da13ffdb610e00c6d10","slug":"24-items-from-house-of-history-sheeter-harendra-masih-seized-in-jhansi-2024-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi: हिस्ट्रीशीटर हरेंद्र मसीह के घर के सोफा सेट, झाडू से लेकर किचन के बर्तन तक पुलिस ने किया कुर्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi: हिस्ट्रीशीटर हरेंद्र मसीह के घर के सोफा सेट, झाडू से लेकर किचन के बर्तन तक पुलिस ने किया कुर्क
Wed, 23 Oct 2024 10:38 PM IST
आकाश दुबे
अमर उजाला ब्यूरो, झांसी
अमर उजाला ब्यूरो, झांसी
Published by: आकाश दुबे
Updated Wed, 23 Oct 2024 10:38 PM IST
सार
पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर के घर पहुंचकर धारा 83 की कार्रवाई पूरी की। इस दौरान कुल 24 वस्तुओं की कुर्की हुई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दो दिन के इंतजार के बाद आखिरकार बुधवार को पुलिस हिस्ट्रीशीटर हरेंद्र मसीह की चल संपत्तियां कुर्क कर सकी। कानपुर पुलिस दो दिन से यहां डेरा डाले रही, लेकिन जरूरी कागजात न होने पर कार्रवाई नहीं कर पा रही थी। बुधवार को जिलाधिकारी की ओर से अनुज्ञा पत्र जारी होने के बाद पुलिस ने झोकनबाग स्थित उसके घर पहुंचकर धारा 83 की कार्रवाई पूरी की। इस दौरान घर में मिली सभी चल संपत्तियां पुलिस ने कुर्क कर दी।
विज्ञापन
कानपुर कोतवाली से उपनिरीक्षक सोनीलाल गौतम की अगुवाई में पुलिस टीम सोमवार को यहां कार्रवाई के लिए पहुंच गई थी लेकिन, विरोध के चलते कार्रवाई नहीं कर सकी। इजाजत मिलने के बाद बुधवार दोपहर पुलिस टीम ने झोकनबाग स्थित हरेंद्र मसीह के घर पहुंचकर कार्रवाई की। घर में मिले सोफा सेट, टीवी, पलंग, झाड़ू से लेकर किचन के बर्तन तक कुर्क कर दिए। इस दौरान कुल 24 वस्तुओं की कुर्की हुई। हरेंद्र मसीह की चल संपत्ति की कुर्की की कोशिश में भी झांसी पुलिस है लेकिन, उसके पहले ही कानपुर पुलिस ने कार्रवाई कर दी, हालांकि इस कार्रवाई में कानपुर पुलिस को नाको चने चबाने पड़ गए।
विज्ञापन
पुलिस की इस कार्रवाई का विरोध करते हुए हरेंद्र मसीह के अधिववक्ताओं ने इसे ट्रस्ट की संपत्ति बताया। उनका कहना था जिला प्रशासन की अनुमति भी नहीं ली गई। इसके चलते दो दिन कार्रवाई अटकी रही। एसपी सिटी ज्ञानेंद्र सिंह के मुताबिक कानपुर पुलिस ने चल संपत्ति कुर्क कर दी है।
विज्ञापन