{"_id":"663a953861465a463a05c657","slug":"24-inquiry-windows-of-18-railway-stations-will-go-into-private-hands-jhansi-news-c-360-1-jh11006-105447-2024-05-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: निजी हाथों में जाएंगी 18 रेलवे स्टेशनों की 24 पूछताछ खिड़कियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: निजी हाथों में जाएंगी 18 रेलवे स्टेशनों की 24 पूछताछ खिड़कियां
Wed, 08 May 2024 02:25 AM IST
झांसी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
Updated Wed, 08 May 2024 02:25 AM IST
विज्ञापन
- झांसी-ग्वालियर स्टेशन पर भी लागू होगी व्यवस्था
संवाद न्यूज एजेंसी
झांसी। हाल ही में झांसी रेल मंडल ने 32 स्टेशनों पर जनरल टिकट बेचने के लिए टिकट काउंटर निजी हाथों में दिए हैं और अब रेलवे यात्री सुविधा के लिए चलाई जाने वालीं स्टेशन की पूछताछ खिड़कियों को भी निजी कंपनियों को सौंपने की तैयारी में है। रेलवे ने 18 स्टेशनों की पूछताछ खिड़की से रेलकर्मियों को हटाकर अब यहां प्राइवेट लोगों को लगाने के लिए टेंडर जारी किए हैं। जिसमें झांसी सहित मंडल के प्रमुख स्टेशन शामिल हैं।
रेलवे बोर्ड ने बीते साल सभी जोन को निर्देश जारी किए थे कि रेलवे में होने वाले खर्चों में कटौती की जाए। इसके बाद बीएसएनएल के लैंडलाइन फोन, इंटरनेट केबल, सफाई कर्मियों के पद, महाप्रबंधकों के आलीशान निरीक्षण, आरपीएफ अधिकारियों की आवभगत सहित कई खर्च में कटौती की गई। इसके बाद छाेटे स्टेशनों से जनरल टिकट बांटने वाले कर्मियों को भी हटाया गया। इन स्टेशनों को कमीशन एजेंटों को दिया जा रहा है। अब झांसी मंडल ने अपने 18 महत्वपूर्ण स्टेशनों की 24 यात्री पूछताछ खिड़की पर प्राइवेट व्यक्ति को बैठाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसमें तीन साल के लिए निजी फर्म को पूछताछ खिड़की चलाने का ठेका दिया गया है।
--
ये स्टेशन हैं शामिल
वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी, ग्वालियर, बांदा, मुरैना, डबरा, दतिया, भिंड, उरई, ललितपुर, पुखरायां, खजुराहो, चित्रकूट धाम कर्वी, महोबा, ओरछा, हरपालपुर, टीकमगढ़, छतरपुर और घाटमपुर स्टेशन शामिल हैं।
विज्ञापन
-- -- -- --
तीन साल का होगा ठेका, कर्मचारी को मिलेगा न्यूनतम वेतन
सोमवार को रेलवे ने तीन साल के लिए पूछताछ खिड़की का ठेका देने के लिए टेंडर जारी किया है। इसमें ठेके का समय तीन साल निर्धारित किया गया है। जिसमें रेलवे अनुबंध करने वाली कंपनी को लगभग 6 करोड़ रुपये देगी। जिसमें कंपनी को अपने कर्मचारी को भारत सरकार द्वारा निर्धारित न्यूनतम मजदूरी देनी होगी। बता दें कि भारत सरकार की ओर से अर्ध कुशल श्रमिक के लिए 10,687 रुपये प्रतिमाह और कुशल श्रमिक को 11,584 रुपये प्रतिमाह देने का प्रावधान है।
--
वर्जन
मंडल के 18 स्टेशनों की 24 पूछताछ खिड़की को मैन पावर के आधार पर ठेके पर देने के लिए टेंडर जारी किए गए हैं। यह कार्य तीन साल के अनुबंध पर कराया जाएगा।
मनोज कुमार सिंह, मंडल रेल जनसंपर्क अधिकारी।