फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   24 hours to be found on Holi

होली पर मिलेगी 24 घंटे बिजली

Sat, 11 Mar 2017 12:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 11 Mar 2017 12:00 AM IST
विज्ञापन
24 hours to be found on Holi
होली पर मिलेगी 24 घंटे बिजली - फोटो : demo
शहरवासियों को होली पर बिजली और पानी की दिक्कत न हो, इसके लिए संबंधित विभागों ने अपनी तैयारी कर ली है। 
विज्ञापन

होली 12 मार्च को जलेगी। 13 और 14 मार्च को खेली जाएंगी। इन तीन दिन तक बिजली की आपूर्ति 24 घंटे होगी। इसके लिए सभी सबस्टेशनों पर मेंटेनेंस का काम पूरा कर लिया गया। विद्युत विभाग के अधीक्षण अभियंता (नगर) राकेश कुमार गुप्ता ने बताया कि कंट्रोल बोर्ड से कटौती के कोई आदेश नहीं आए है। चार दिसंबर के बाद से महानगर को लगातार 24 घंटे बिजली दी जा रही है। कोई फाल्ट आने पर ही कटौती होती है। होली पर भी लगातार बिजली दी जाएगी। इसी तरह जल संस्थान के अधिशासी अभियंता आरएस यादव ने बताया कि होली पर सामान्य दिनों की तरह ही सभी क्षेत्रों में जलापूर्ति होगी। कोई व्यवधान न हो, इसके लिए बबीना आने वाले पानी की निगरानी की जा रही है। 


मतगणना के दौरान नहीं जाएगी बिजली 
झांसी। बीकेडी में मतगणना के दौरान बिजली का व्यवधान न पड़े, इसके लिए विद्युत विभाग की दो टीमें मौके पर तैनात रहेगी। मतदान स्थल की विद्युतापूर्ति को दो सर्किट से जोड़ा गया है। अगर, एक सर्किट में व्यवधान आ भी जाए तो तुरंत दूसरे से बिजली चालू कर दी जाएगी। साथ ही एक जनरेटर की भी व्यवस्था की गई है। टीमों को नेतृत्व अधिशासी अभियंता (प्रथम) डीआर विमलेश करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed