फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   24 hour before loot in indore-patna express

24 घंटे पहले इंदौर पटना एक्सप्रेस को भी बदमाशों ने बनाया था निशाना

Thu, 26 Aug 2021 01:21 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 26 Aug 2021 01:21 AM IST
विज्ञापन
24 hour before loot in indore-patna express
24 घंटे पहले इंदौर पटना एक्सप्रेस को भी बदमाशों ने बनाया था निशाना
विज्ञापन

झांसी। पटना इंदौर एक्सप्रेस के 24 घंटे बाद ही पुष्पक एक्सप्रेस में लूटपाट की घटना को अंजाम देकर बदमाशों ने रेलवे की सुरक्षा एजेंसियों को चुनौती दी है। बुधवार को जीआरपी व आरपीएफ की टीमें दोनों जगह घटनास्थल के आसपास क्षेत्रों में लोगों से पूछताछ करतीं रहीं। लेकिन बदमाशों का कोई सुराग नहीं लग सका।
मंगलवार की रात बदमाशों ने लखनऊ से मुंबई जाने वाली 02533 पुष्पक एक्सप्रेस को पारीछा होम सिग्नल पर रोक कर यात्रियों के साथ लूटपाट की। इसी तरह 24 घंटे पहले सोमवार की रात बदमाशों ने उरई सेक्शन के सरसौखी स्टेशन आउटर पर 09322 पटना इंदौर एक्सप्रेस के यात्रियों के साथ लूटपाट की थी। इस वारदात को अंजाम देने के लिए भी बदमाशों ने सिग्नल फेल करने के लिए उस पर गीली मिट्टी लगा कपड़ा बांध दिया था। हथियारों के बल पर बदमाश कई यात्रियों का कीमती सामान लूट ले गए थे। इनमें इंदौर के तुकोगंज निवासी दीपांशी तिवारी, पटना के सिरौनी निवासी अंजनी व बाराबंकी के हैदरगढ़ निवासी अनीता ने जीआरपी झांसी में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। तीनों महिलाओं के गले से बदमाश मंगलसूत्र छीन ले गए थे। इस ट्रेन में आरपीएफ स्क्वाएड तैनात था।
विज्ञापन

ट्रेन में था जीआरपी स्क्वाएड
पुष्पक एक्सप्रेस में जीआरपी का स्क्वाएड तैनात था। स्क्वाएड में तैनात आरक्षी अमित दीक्षित व राजा सिंह को कानपुर से ललितपुर तक ड्यूटी पर जाना था। स्क्वाएड कर्मियों ने अपने अधिकारियों को बताया कि पारीछा आउटर पर उनको बदमाशों के होने का पता ही नहीं लगा और न ही किसी यात्री ने शिकायत की। यही हाल पटना इंदौर में तैनात आरपीएफ स्क्वाएड का रहा। उनको भी वारदात का पता नहीं चल सका था। अब आरपीएफ व जीआरपी अफसर अपने- अपने स्क्वाएड कर्मियों की कार्य प्रणाली की जांच करवा रहे हैं, ताकि पता चल सके कि कर्मचारी ड्यूटी के दौरान एसी कोचों में सो तो नहीं रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सभी ट्रेनों में तैनात होंगे दस्ते
पुलिस अधीक्षक (रेलवे) मोहम्मद इमरान ने बताया कि इन घटनाओं में एक ही गैंग का काम लग रहा है। सड़क मार्ग से ही बदमाश आए थे। इन मामलों के खुलासे के लिए तीन- तीन टीमें बनाईं गईं हैं। जीआरपी थाना झांसी की दो व सर्विलांस की एक टीम को पारीछा व जीआरपी थाना उरई की दो व सर्विलांस की एक टीम को सरसौखी में हुई घटना के अनावरण के लिए लगाया गया है। साथ ही अब रात में चलने वाली सभी ट्रेनों में स्क्वाएड चलेगा। अगर रात में कहीं ट्रेन खड़ी होती है तो उसकी स्क्वाएड कर्मियों को तुरंत डायल 100 व 112 पर देनी होगी, ताकि निकट ही पुलिस तुरंत आसपास के सड़क मार्गों पर सक्रिय हो सके। हर जीआरपी थाने में गश्त पार्टियां बनाईं जा रहीं हैं जो रात में छोटे स्टेशनों पर गश्त के लिए जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed